11 September की त्रासदी को अभी तक महसूस कर रहा है अमेरीका, हमले में मारे गए लोगों की पहचान अभी तक है जारी, पिछले हफ्ते हुई थी दो की पहचान

11 September को अमेरिकी इतिहास में एक काले दिन के रूप में देखा जाता है। 22 साल पहले आज ही के दिन खूंखार आतंकवादियों द्वारा चार विमानों को हाईजेक करके अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, साउथ टॉवर एवं पेंटागन पर हमला बोला था। आतंकवादियों ने एक के बाद एक लगातार दो बार विमानों को इन बिल्डिंगों से क्रैश करवाकर एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया था।

आतंकवादियों ने सबसे पहले स्थानीय समयानुसार 8:46 बजे न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर को निशाना बनाया। इसके 17 मिनिट बाद 9:03 बजे दूसरा विमान साउथ टावर से क्रेस हुआ। विमान की भयानक टक्कर से दोनों बिल्डिंगों में आग लग गई चारों तरफ अफरा तफरी मच गई थी। इस आतंकवादी हमले से पूरे न्यूयॉर्क में मातम पसार गया।

अभी लोग इस भयानक आतंकी हमले से ओवर भी नहीं पा रहे थे कि तभी खबर आई कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन भी आतंकवादियों के निशाने पर आ गया। आतंकवादियों ने तीसरा विमान 9:37 बजे पेंटागन की बिल्डिंग से क्रेस करवाया। इस घटना के आधे घंटे बाद लगभग 10 बजे आतंकवादियों का एक विमान पेंसिल्वेनिया के एक खेत में जा गिरा। आतंकवादी इस विमान के जरिए अमेरिकी संसद को निशाना बनाना चाहते थे लेकिन वे असफल रहे। आतंकवादियों द्वारा हाईजैक किए गए इन चारों विमान में कुल मिलाकर 246 लोग और क्रू मेंबर शामिल थे, जो सभी मारे गए थे। 11 September के दिन को लोग आज भी सोच कर सहम जाते हैं।

3000 से अधिक लोगों की मौत

11 September को हुई इस आतंकवादी घटना में लगभग 3000 लोग मारे गए थे। अमेरिकी इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला था। हालांकि इस घटना के बाद अमेरिका ने दुनिया भर में आतंक के खात्मे के लिए सैन्य ऑपरेशन भी चलाया था। इसी के तहत अमेरिका ने इस हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में एक गुप्त ऑपरेशन करके मार गिराया था।

अभी भी हमले में मारे गए अज्ञात लोगों की जांच जारी।

आज कई लोग 11 September 2001 को हुए इस आतंकवादी घटना के पीड़ितों के सम्मान में एवं राष्ट्र पर आई इस त्रासदी का गम महसूस करने के लिए हमले वाली जगहों पर एकत्रित होंगे। इस भयानक हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी देंगे। आज तक इस आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों में से लगभग 1100 लोग अज्ञात बने हुए है। इन अज्ञात लोगों की पहचान आज भी जारी है। न्यूयॉर्क सिटी के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह ही डीएनए परीक्षण के द्वारा दो नए पीड़ितों की पहचान की थी।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक तथा X पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *