Submarine: समुद्र में Titanic के मलबे को दिखाने गई पनडुब्बी 5 यात्रियों सहित लापता, सर्च अभियान जारी।

Submarine: अटलांटिक महासागर से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। रविवार को समंदर में टाइटैनिक जहाज डूबने वाली जगह पर एक छोटी पनडुब्बी (Submarine) लापता हो गई है। यह छोटी पनडुब्बी 3 पर्यटकों को समंदर में डूबे टाइटेनिक जहाज का मलवा दिखाने के लिए कई हुई थी। इस पनडुब्बी (Submarine) में 3 पर्यटक एक एक्सपर्ट और एक पायलट सहित कुल 5 लोग थे, जो अभी लापता है। इस पनडुब्बी के लापता होने से सभी हैरान रह गए कि अचानक यह पनडुब्बी कहां चली गई। अब इस पनडुब्बी (Submarine) को खोजने के लिए सर्च अभियान जारी है। इस पनडुब्बी को ढूंढने के लिए अमरीका और कनाडा के द्वारा बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस पनडुब्बी का कोई अता पता नहीं चला है।

Submarine में 70 घंटों का ही बचा है ऑक्सीजन

अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने बताया कि रविवार को करीब 1:45 पर इस पनडुब्बी (Submarine) से संपर्क टूट गया। पनडुब्बी से संबंधित कंपनी के अनुसार इस पनडुब्बी में लगभग चार-पांच दिन का ऑक्सीजन था। इसके अलावा इस पनडुब्बी में एक आपातकालीन स्थिति के लिए 96 घंटे के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था थी। अब इस पनडुब्बी में यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अब पनडुब्बी में लगभग 70 घंटों का ही ऑक्सीजन बाकी बचा है। इसी समय के अंदर इस पनडुब्बी को ढूंढना एक बड़ी चुनौती है। इस पनडुब्बी को ढूंढने के लिए अमेरिका और कनाडा की दो-दो विमान शामिल है। यह सर्च अभियान रात में भी जारी रहेगा।

पनडुब्बी से Titanic का मलवा देखने का सफ़र

12 अप्रैल 2012 को एक विशालकाय जहाज Titanic जो इंग्लैंड से अपनी पहली यात्रा पर निकला था। यात्रा के 4 दिन बाद 14 अप्रैल 2012 को वह एक बहुत बड़ी बर्फ के टीले से टकरा कर डूब गया। इसमें लगभग 1500 लोगों की मौत हो गई थी। इस डूबे हुए जहाज का मलवा अभी भी उसी जगह समुद्र में स्थित है, जिसे देखने के लिए पर्यटक जाते हैं।

Also Read – राजस्थान में चक्रवात बिपरजोय ने तोड़ा बारिश का 100 साल पुराना रिकॉर्ड, बाढ़ से घिरे कई इलाके

अटलांटिक महासागर में लगभग 12,500 फीट नीचे है Titanic का मलवा। इसी Titanic के मलवे को देखने के लिए पर्यटक 2.5 लाख डॉलर खर्च करके समुद्र के नीचे जाते हैं। यह कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के तट से लगभग 600 किमी दूर स्थित है। यहां पर जाने के लिए पर्यटकों के लिए कोई मना ही नहीं है। पनडुब्बी (Submarine) से Titanic तक पहुंच कर वापस आने के पूरे सफ़र में लगभग 8 दिनों का समय लगता है। एक पनडुब्बी में एक बार में एक पायलेट, तीन पर्यटक और साथ में एक एक्सपर्ट हमेशा मोजूद रहता हैं।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *