Rain Alert: मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की दी चेतावनी, दिल्ली सहित MP, UP में ठंडक का एहसास।

Rain Alert : भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को अगले 24 घंटों में देश के पश्चिम बंगाल सहित पूरे पूर्वोत्तर हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी (Rain Alert) जारी की है। सिक्किम और पश्चिम बंगाल पहले ही भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं। अब मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों के असम और मेघालय में भारी बारिश होने का ज्यादा खतरा है।

मौसम विभाग द्धारा जारी इस Rain Alert के अनुसार झारखंड और अरुणाचल प्रदेश में भी अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों पर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी

भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई अभी जारी है। लेकिन भारत के पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में इसके वापसी होने की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी गुजरात में अगले 24 से 48 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी देखी जाएगी।

इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश एवं पूर्वी महाराष्ट्र में भी दक्षिण पश्चिम मानसून का असर देखने को मिलेगा। इसी के मद्दे नजर मौसम विभाग ने Rain Alert जारी किया है।

दिल्ली सहित मध्य प्रदेश, यूपी में ठंड का एहसास

पिछले कुछ दिनों से भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में बाढ़, बारिश एवं दक्षिण पश्चिम मानसून के असर की वजह से दिल्ली, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक ठंडक महसूस हुई। बीते दो दिनों में दिल्लीवासियों को सामान्य से अधिक ठंडे तापमान का सामना करना पड़ा। इस दौरान पर 19.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 66% मापी गई थी। इसके अलावा दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी कमी आई है। NCR में सुबह 9 बजे एयर क्वालिटी 177 दर्ज किया गया, जो कि प्रदूषण के मध्यम स्तर का संकेत देता है।

बता दें कि अभी हाल ही में सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने की वजह से जल स्तर बढ़ने से राज्य के निचले इलाकों में पानी छोड़ दिया गया था। इस वजह से सिक्किम में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी।

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इसके कारण तीस्ता नदी में जल स्तर बढ़ गया, जिससे बुधवार (4 अक्टूबर) को मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची सहित कम से कम चार जिलों में बाढ़ आ गई। अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत और 104 अन्य के लापता होने की खबर है।

अब मौसम विभाग द्वारा जारी Rain Alert के अनुसार देश के अनीशों में भी बारिश होती है तो समय से पहले तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

खबर ये भी….

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक तथा X पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *