पश्चिमी देश भारत रूस के संबंधों को बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं, वे इसमें कभी सफल नहीं होंगे, भारत एक स्वतंत्र नेतृत्व वाला देश है- पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश भारत और रूस के संबंधों को खराब करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे। क्योंकि भारत और रूस के संबंध बेहद मजबूत हैं। व्लादिमीर पुतिन ने यह बात Valdai International Discussion Club की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर कही।

पुतिन ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाते हुए कहा पश्चिमी देश हर उस व्यक्ति को दुश्मन साबित करने की कोशिश कर करता है, जो आंख बंद करके उनके पीछे-पीछे नहीं चल चलते है। इसके अलावा रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया कि यह देश सदियों से अपने उपनिवेशों (गुलाम देशों) को लूटते आए हैं।

भारत एक स्वतंत्र नेतृत्व वाला देश है

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि बेशक हम इतिहास के दौरान पश्चिमी देशों के आदी हो गए हैं। लेकिन वे अभी भी उन देशों को अपना दुश्मन समझते हैं, जो आंख मूंद के पश्चिमी देशों पर पीछे-पीछे नहीं चलते हैं। पश्चिमी देश पूरे एशिया में जिन ट्रिक्स का उपयोग कर रहें हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि एशिया में भारत स्वतंत्र नेतृत्व वाला देश है। उन्हें पश्चिमी देशों के यह प्रयास निरर्थक है।

पुतिन ने मोदी को बताया बुद्धिमान नेता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के राजनीतिक संबंध अच्छे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को एक बुद्धिमान नेता बताया। इसके अलावा पुतिन ने भारत की मजबूत आर्थिक विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में भारत का विकास हो रहा है।

पुतिन यहीं नहीं रुके उन्होंने यूनाइटेड नेशन में भारत की स्थाई सदस्यता के लिए भारत का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत यूएनएससी का स्थाई सदस्य होना चाहिए। इससे पहले भी 8वे ईस्टर्न इकोनामिक फोरम में अपने संबोधन के दौरान पुतिन ने भारत में मेक इन इंडिया पहला की जमकर तारीफ की थी।

पश्चिमी देशों का विकास अपने उपनिवेशकों को लूटकर हुआ है

व्लादिमीर पुतिन ने सीधे शब्दों में पश्चिमी देशों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पश्चिमी देशों की समृद्धि उनके उपनिवेश में रहे देश को कई शताब्दियो लूटकर हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने पूरे विश्व में लूट मचाकर अपने यहां विकास किया है।

पुतिन ने पश्चिमी देशों के सहयोगियों विशेष कर अमेरिका के सहयोगियों की आलोचना करते हुए कहा है कि “रुस ने सैन्य मामलों, राजनीतिक, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और यहां तक की नैतिकता और मूल्यों के अधिपत्य की दिशा में एक स्थिर मार्ग अपनाया है।

खबर ये भी….

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक तथा X पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *