दुर्लभ खगोलीय घटना: फ्रांसीसी महिला के ऊपर गिरा उल्कापिंड, छत पर दोस्तों के साथ कॉफी पीते वक्त हुई घटना।

अंतरिक्ष बहुत विशाल है। अंतरिक्ष में निरंतर खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं। जरा सोचिए अगर अंतरिक्ष में हुई खगोलीय घटना की वजह से यहां धरती पर आपके ऊपर कोई उल्कापिंड आकर गिरे। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है, फ्रांस में एक महिला के साथ। फ्रांसीसी अखबार Les Dernieres Nouvelles d’Alsace (DNA) के अनुसार आसमान अंतरिक्ष से उल्कापिंड आकर महिला की पसलियों में आकर लगा।

दरअसल यह फ्रांसीसी महिला अपने गांव में दोस्तों के साथ छत पर बैठकर कॉफी पी रही थी। उसी दौरान वह महिला अंतरिक्ष से गिरे उल्का पिंड के चपेट में आ गई। छत पर दोस्तों से बातचीत के दौरान यह उल्कापिंड उसके शरीर में जाकर लगा। उस महिला ने इसे सीमेंट का पत्थर समझा लेकिन बाद में पता चला कि यह रहस्यमई पत्थर अंतरिक्ष से गिरा उल्का पिंड है।

उस महिला के अनुसार “दोस्तों के साथ छत पर कॉफी पीते समय मैंने हमारे बगल की छत पर एक बड़ी जोर की “धम्म” की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद ही एक दूसरा पत्थर मेरी पसलियों में आकर लगा मुझे लगा किसी चमगादड़ जैसे जानवर ने मुझे काटा है। लेकिन यह पत्थर था।

हमने सोचा कि यह कोई सीमेंट का टुकड़ा है, जिससे टाइल्स चिपकाते हैं। लेकिन यह कुछ अलग नजर आ रहा था। यह समझने के लिए मैंने एक स्थानीय व्यक्ति (जो छत बनाने का काम करता है) से इस पत्थर की जानकारी ली तो उन्होंने सुझाव दिया कि यह उल्कापिंड हो सकता है। इसके बाद उस महिला ने एक भूविज्ञानी डॉ थिएरी रैबमेन से इस पत्थर की जांच कराई जिसमें उन्होंने उल्कापिंड होने की पुष्टि की।

फांस के स्थानीय अखबार के अनुसार भूविज्ञानी डॉ थिएरी रेबमैन ने बताया कि ऐसा लगता है कि यह पत्थर लोहा एवं सिलिकॉन के मिश्रण से बना हुआ है। यह उल्कापिंड हो सकता है। अंतरिक्ष से गिरे इन टुकड़ों में प्रत्येक का वजन 100 ग्राम से अधिक है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें अंतरिक्ष में अनेक प्रकार के खनिज एवं चट्टाने तैर रही है। अंतरिक्ष से उल्कापिंड धरती पर गिरने की यह कोई पहली घटना नहीं है। सबसे पहले आज से 70 साल पहले सन 1954 में ऐसे ही एक उल्कापिंड धरती पर इंसान से आकर टकराया था। इसके बाद भी बीते सालों में उल्कापिंड गिरने की ऐसी घटनाएं सामने आती रही है।

Also Read – टमाटर हुये सस्ते : देशभर में ₹80 किलो टमाटर बेच रही सरकार, दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में बिक्री जारी

अंतरिक्ष में केवल उल्कापिंड या चट्टाने ही नहीं है बल्कि कई अन्य प्रकार के कीमती पत्थर भी तैर रहे हैं। जब इन पत्थरों को अच्छी तरीके से घिसाई की जाती है तो इनके अंदर मौजूद क्रिस्टल बाहर आ जाता है जिससे यह चमकदार पत्थर काफी कीमती हो जाती है। अंतरिक्ष के ग्रह इन पत्रों की कीमत प्रति ग्राम 500 से 1000 डॉलर तक होती है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *