Karnataka crime : कर्नाटक में एक व्यक्ति ने पत्नी के प्रेमी का गला काटा और उसका खून पिया। व्यक्ति अभी जिंदा है।

Karnataka crime : कर्नाटक की कोलार जिले में इंसान के द्वारा निर्दयता की सारी हदें पार करने वाली खबर सामने आई है। एक आदमी ने अपनी पत्नी के प्रेमी का गला काट कर उसका खून पिया। खून पीते हुए यह वीडियो उसके दोस्त ने रिकॉर्ड किया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल आ रहा है आज के समय में इंसान जानवर बन गया है। जो एक दूसरे के खून का प्यासा है।

Crime घटना Karnataka के कोलार जिले की है। जहां बीते 19 जून को एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के प्रेमी का खेत पर बुलाकर गला काटा। गला काटने के बाद उसका खून भी पिया। इस घटना को अंजाम देते समय उसके साथी चचेरे भाई ने पूरी घटना का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि गला कटने वाला व्यक्ति अभी जिंदा है। यह वीडियो आप सोशल मीडिया पर कभी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इंसान की हैवानियत को देख लोग सकते में हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा वीडियो बनाने वाली उसके चचेरे भाई की तलाशी जारी है।

क्या है पूरा घटना?

आंध्र प्रदेश के विजय और उसका परिवार लगभग 30 साल पहले चिंतामणि में रहने लगा। विजय छोटा-मोटा धंधा करके अपना गुजारा करता था। पास ही में उसका दोस्त मारेश रहता था। मारेश के पास समान ढोने वाला टाटा ऐस चार पहिया वाहन भी था। वह इस वाहन को किराए पर देता था। विजय अक्सर मारेश़ से वाहन किराये पर लेता था।

इसके चलते मारेश ने विजय की पत्नी के साथ घनिष्ठ संबंध बना लिए। वह उसकी पत्नी के फोन पर घंटों बातचीत करने लगा। विजय ने इसके लिए मारेश को रोका भी और इसके लिए उसे गंभीर परिणाम की चेतावनी भी दी। इसके बावजूद भी मारेश नहीं माना।

19 जून को विजय ने अपने चचेरे भाई बाबू से संपर्क किया। विजय ने मारेश को खेत से टमाटर भर के ले जाने के लिए गाड़ी के किराए की बात करने के बहाने बुलाया। मारेश, विजय के पास अपनी गाड़ी लेकर पहुंचा। मारेश ने टमाटर दिखाने के बहाने उसे खेत पार बाइक पर ले गया। पुलिस के अनुसार विजय मारेस को खेत पर न ले जाते हुए एकांत स्थान पर ले गया। विजय ने वही मारेश की गला काटकर हत्या कर दी एवं इसके बाद उसका खून भी पिया। इसका वीडियो उसके चचेरे भाई बाबू ने रिकॉर्ड किया।

हालांकि मारेश वहां से भागने में सफल हुआ और समय पर उसे इलाज मिलने की वजह से उसकी जान बच गई। मारेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वयं मामला दर्ज कर लिया।

Also Read –

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *