Tirupati Temple : भारत के हर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में बनेंगे तिरुपति मंदिर।

Tirupati Temple: दक्षिण भारत में तमिलनाडु में स्थित सबसे प्रसिद्ध एवं सबसे धनी मंदिर तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर अब भारत के हर राज्य में बनेगा। Tirupati Temple ट्रस्ट तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) भारत के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में तिरुपति मंदिर बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD ) ट्रस्ट श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रबंधन करता है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की स्थापना 1933 में तिरुमला तिरुपति मंदिर के देखरेख के लिए ट्रस्ट के रूप में हुई थी। TTD जो शुरुआत में तिरुमला तिरुपति मंदिर की देखरेख करता था, धीरे-धीरे अपनी स्थिति का विस्तार करता गया।

वर्तमान में ट्रस्ट के द्वारा भगवान वेंकटेश के लगभग 58 मंदिर संचालित है। इसमें से अधिकांश मंदिर भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्थित है।

जम्मू कश्मीर में हुआ था Tirupati Temple का उद्घाटन

TTD अब भारत के दक्षिणी राज्यों के अलावा देशभर में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर की स्थापना करने जा रहा है। बता दें कि इस महीने की 8 जून को जम्मू कश्मीर में तिरुपति बालाजी मंदिर का उद्घाटन हुआ था।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक वेंकटेश्वर मंदिर ट्रस्ट TTD बिहार में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के निर्माण को लेकर नीतीश कुमार सरकार के साथ बातचीत कर रहा है। महाराष्ट्र में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया चालू है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा नवी मुंबई में Tirupati Temple निर्माण के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। खबर के मुताबिक मंदिर ट्रस्ट TTD यहां 70 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसके अलावा वर्तमान में गुजरात, छत्तीसगढ़ में वेंकटेश मंदिर की आकृतियां बनाने की योजना पर काम चल रहा है।

मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट के निर्माण की दी मंजूरी।

मंदिर ट्रस्ट की हाल ही की एक बैठक में TTD अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने श्री वेंकेटेश इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस इंस्टिट्यूट (SVIMS) तिरुपति में कार्डियो-न्यूरो ब्लॉक के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा Tirupati Temple बोर्ड ने एसबी वैदिक विश्वविद्यालय में आईटी बुनियादी ढांचे के उन्नत को भी मंजूरी दे दी है।

Tirupati Temple के अध्यक्ष सुब्बा रेड्डी के अनुसार भारत के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में वेंकटेश मंदिर के निर्माण का उद्देश्य देशभर भक्तों को मंदिर के करीब लाना है। मंदिर ट्रस्ट का प्रयास है कि भक्तों के लिए वेंकटेश्वर की पूजा सरल और समावेशी बनाने की प्रतिबद्धता है।

Also Read –

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *