पाकिस्तानी गाना, Pasoori के रीमेक पर बॉलीवुड पर भड़के फैंस, कहा तुरंत डिलीट करो।

पकिस्तान का मशहूर गाना Pasoori एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कार्तिका अभियान एवं कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म “सत्य प्रेम की कथा” में इस गाने का रीमेक वर्जन T-Series द्वारा रिलीज किया गया।

Pasoori का रिमेक वर्जन रिलीज होने के तुरंत बाद यह सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस के गुस्से का शिकार होने लगा सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से की बाढ़ आ गई। पाकिस्तानी फैंस और ओरिजिनल गाने को बनाने वाले इसे भारतीय फ़िल्म “सत्य प्रेम की कथा” में शामिल करने को लेकर खुश नहीं है।

Pasoori साल 2022 का सबसे हिट पाकिस्तानी गाना

पाकिस्तानी सॉन्ग Pasoori साल 2022 में रिलीज किया गया था। इस गाने को पाकिस्तानी गायक “अली सेठी” और “शे गिल” ने गाया था। यह गाना इतना पॉपुलर हुआ कि रिलीज होने के तुरंत बाद यह पाकिस्तान के साथ साथ भारत सहित पूरी दुनिया में ट्रेंड कर रहा था। इस गाने के लिरिक्स को लोगों ने काफी पसंद किया था। Pasoori गाने को Youtube पर 600 मिलियन से अधिक बार देखा गया। अब एक बार फिर बॉलीवुड की वजह से यह गाना ट्रेंड में आ गया है।

बता दें कि बॉलीवुड की फिल्म “सत्य प्रेम की कथा” 29 जून 2023 को थियेटर में रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एवं कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म के रिलीज होने से पहले इस फिल्म का गाना रिलीज किया गया। यह गाना पकिस्तान का मशहूर गाना Pasoori का रिमेक वर्जन हैं।

पाकिस्तानियों ने बॉलीवुड को किया ट्रोल

पाकिस्तानी प्रशंसकों ने Pasoori गाने के रीमेक बनाने की सोचने तक के लिए बॉलीवुड की आलोचना की है। पाकिस्तानियों ने इसके रीमेक पर बॉलीवुड को खरी-खोटी सुनाई। पाकिस्तानी फैंस ने कहा कि इस मास्टरपीस के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी नहीं होनी चाहिए। इसे तुरंत डिलीट कर दें। इसके अलावा पाकिस्तानियों ने बॉलीवुड पर कॉपी करने का आरोप भी लगाया। इस गाने के रीमेक बनाने पर कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीओं ने भी इसकी आलोचना की।

पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी ने बॉलीवुड की आलोचना करते हुए कहा कि “उन्हें उम्मीद है कि बॉलीवुड रिमेक की आड़ में एक मास्टर पीस को खत्म नहीं करेगा जैसा कि वह दूसरों के साथ करता रहा है”

एक अन्य यूजर्स ने कहा कि “सभी मसूरी क्लासिकल को बर्बाद करने के लिए NGE Movie और कार्तिक आर्यन को दोषी ठहरा रहें है लेकिन कोई सवाल नहीं कर रहा है कि निर्माताओं ने इसके अधिकार क्यों बेचे ? क्या उन्हें कला की कोई परिवार नहीं है? “

एक अन्य यूजर ने बॉलीवुड पर गुस्सा दिखाते हुए कहा कि “बॉलीवुड में अर्जित सिंह के अलावा कोई और सिंगर बचा नहीं है क्या?” एक अन्य तू टेलीविजन ने कहा कि “बॉलीवुड को एक पाकिस्तानी हिट गाने का रीमेक बनाकर उसे खत्म करने में कोई शर्म नहीं आई” ?

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *