हॉकी विश्वकप में भारत की धमाकेदार शुरुआत। स्पेन को 2-0 से रौंदा।

उड़ीसा के राउलकेला में भारत और स्पेन के बीच खेला गया हॉकी विश्वकप के पहले मैच में भारत ने स्पेन को 2-0 से मात दे दी। भारत की शुरुआत शानदार रही और खेल के 13 मिनट में गोल दागकर बढ़त हासिल की। हालांकि स्पेन भी शुरुआती समय में अच्छा खेला और भारत पर दबाव बनाता दिखा, परंतु भारत की तरफ़ से अमित रोहदास ने दूसरे पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागकर बढ़त दिलाई।

कैसा रहा दोनों हाफ का खेल

टीम इंडिया को लीड लेने का सुनहरा मौका मिला जब उन्हें 11वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला। हरमनप्रीत सिंह, भारत के स्टार ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ, शॉट लेने के लिए आगे बढ़े, लेकिन दुर्भाग्य से नेट के पिछले हिस्से को नहीं खोज सके। भारतीय टीम उम्मीद कर रही होगी कि वे आगामी तिमाहियों में अपने मौके को बेहतर तरीके से बदल सकते हैं और जीत हासिल कर सकते हैं।

इसी तरह दूसरे हाफ में भी भारत स्पेन पर हावी रहा और खेल के 26 मिनट पर दूसरा गोल दागा। स्पेन को खेल के 30वे मिनट में केवल एक पेनल्टी शूट कॉर्नर मिला। जिसमें वह गोल ना कर पाया।

पहले गोल के साथ ही भारत ने हॉकी विश्वकप में रचा इतिहास।

मैच के दौरान जैसे ही भारत ने पहला गोल दागा इसी के साथ ही भारत ने हॉकी विश्वकप में 200 गोल दागने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। विश्व कप में गोल दागने के मामले में भारत तीसरे नंबर पर आता है। भारत ने हॉकी विश्व कप में अभी तक 200 गोल दागे हैं । विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकार्ड के नाम है।ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप में कुल 313 गोल दागे है । दूसरे नंबर पर 267 गोल के साथ नीदरलैंड है और चौथे नंबर पर स्पेंड है जिसने अभी तक 176 गोल दागे हैं।

Newsadda360 के Latest News अपडेट पाने के लिए हमारा Newsletter Subscribe करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *