हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज आज से उड़ीसा में

भारत में आपने क्रिकेट विश्व कप की चर्चाएं तो बहुत सुनी होगी लेकिन इस बार बात हॉकी विश्व कप की है। वर्ष 2023 का हॉकी विश्व कप भारत के उड़ीसा राज्य में 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है। यह हॉकी विश्व का 15वा एडिशन है। आपको बता दें कि हॉकी विश्वकप का आयोजन इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन द्वारा हर 4 साल में एक बार किया जाता है। और इस साल का हॉकी विश्व विश्व कप का आयोजन भारत के उड़ीसा में किया जा रहा है।

हॉकी विश्व कप 2023 का Schedule : कब और कहां?

भारतीय राज्य ओडिशा 2023 FIH पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में मैच खेले जायेंगे। बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी एरिना में 20,000 लोगों की मेजबानी करने की क्षमता है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा ऑल-सीटर फील्ड हॉकी स्टेडियम बनाता है। भारत के उड़ीसा में खेले जाने वाला वर्ष 2023 के हॉकी विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

देखिये कौन-कौन सी टीम्स है हॉकी विश्व कप 2023 की दौड़ में

विश्व कप के आयोजन में भाग लेने वाली 16 टीमें ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, बेल्जियम, फ्रांस, इंग्लैंड, चिली, भारत, जापान, जर्मनी, कोरिया, नीदरलैंड, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, स्पेन और वेल्स हैं। पहले मैच पूल के भीतर होंगे, और जो टीम सबसे ज्यादा मैच जीतेगी वह अगले दौर में जाएगी।

लाइव कैसे और कहाँ देखें? पुरुषों का हॉकी विश्व कप 2023

मैचों को डिज्नी+हॉटस्टार पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा और टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर दोपहर 1:00 बजे, दोपहर 3:00 बजे, शाम 5:00 बजे और शाम 7:00 बजे, भारतीय मानक समय (आईएसटी) पर देखा जा सकता है।

Hostar & Star sports
Hostar & Star sports

भारतीय हॉकी का इतिहास

हॉकी खेल की बात करें तो भारत में इसका इतिहास काफी शानदार रहा है सन 1928 से लेकर 1956 तक भारत ने ओलंपिक में लगातार 6 गोल्ड मेडल जीते। इसके बाद सन 1964 में और सन 1980 में एक-एक गोल्ड और आया।

यह आंकड़े तो सिर्फ गोल्ड मेडल के हैं सिल्वर मैडल कहीं और ज्यादा है। इसी बीच अगर बात करें सन 1975 की जब भारत ने मलेशिया में हुए फाइनल में पाकिस्तान को हराया। उस जीत को कौन भूल सकता है। भारतीय कप्तान अजीतपाल सिंह के हाथ में चमचमाती हुई ट्रॉफी थी। वह दौर भारतीय हॉकी के लिए यह स्वर्णिम इतिहास का गवाह है

फिर ऐसा क्या हुआ कि एक अच्छे दौर के बाद काफी लंबे समय तक भारतीय हॉकी चर्चाओं से गायब हो गई?

Hockey quotes

शायद इसका मुख्य कारण पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों से निकलने वाले खिलाड़ियों तक ही सीमित रह गया, और इसके अलावा देश एवं राज्य सरकारों द्वारा क्रिकेट जितना हॉकी को महत्व न दिया जाना भी माना जाता है, पर अब एक नए दौर की शुरुआत हो चुकी है। कई सुधार भी किए जा रहे हैं सुधारों का नतीजा है कि अगस्त 2021 के टोक्यो ओलम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता और आपको बता दे की इस साल हॉकी विश्व कप भारत में आयोजित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *