कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सांसद चौधरी संतोख सिंह का हार्ट अटैक से निधन।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मैं कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय पंजाब में चल रही है। इसी दौरान जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह जब राहुल गांधी के साथ चल रही थी तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल के लिए रवाना किया गया तभी रास्ते में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया कर दिया।

INCIndia Twitter

भारत जोड़ो यात्रा

सांसद चौधरी संतोख सिंह
Bharat Jodo Yatra image from INC INDIA

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई। यह 3,570 किमी लंबी यह यात्रा 150-दिवसीय ‘नॉन-स्टॉप’ पदयात्रा होगी जो देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर श्रीनगर तक का सफर तय करेंगी। जिसमें राहुल गांधी दिन में लोगों से मिलेंगे और अस्थाई आवास में रुकते हैं। यह यात्रा पूरी तरह पैदल चलकर ही संपन्न होगी।[1][9] यात्रियों को 2 पालियों में प्रतिदिन कुल 23 किमी की दूरी तय करनी है।

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा स्थगित की गई।

सांसद चौधरी संतोष सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने पंजाब में अपनी भारत जुड़े यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। राहुल गांधी संतोष सिंह को अस्पताल में देखने के लिए पहुंचे तभी कांग्रेस के समर्थकों की भीड़ जमा हो गई।

क्या है मामला?

बात शनिवार सुबह की हैं। जब यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। राहुल से कुछ दूरी पर चल रहे थे, 76 साल के संतोख सिंह l सुबह 8.45 बजे उन्हें बैचेनी हुई। वे रुक गए और वहीं बैठ गए। लोगों ने उन्हें उठाया और और अस्पताल के लिए रवाना किया तभी रास्ते में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कौन है चौधरी संतोख सिंह।

संतोष सिंह ने अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर 1978 से शुरू किया। 1978 से 1982 तक वह पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। 1987 से 2995 तक जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बने। 1992 में पहली जीत हासिल करने के बाद उन्हें पंजाब कांग्रेस विधायक दल के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया । 1992 से 1995 तक ग्रामीण विकास और पंचायतों के प्रभारी, संसदीय कार्य और विद्युत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बने। बाद में उन्हें पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे। इसके अलावा सन 2014 व सन 2019 लोकसभा चुनाव में वो जालंधर से सांसद चुने गए।

Newsadda360 के Latest News अपडेट पाने के लिए हमारा Newsletter Subscribe करे

One thought on “कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सांसद चौधरी संतोख सिंह का हार्ट अटैक से निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *