उत्तर प्रदेश के हापुड में 16 साल की लड़की के साथ बंदूक की नोक पर 3 लोगों ने होटल में किया बलात्कार, एक गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार दोपहर को 16 वर्षीय छात्रा के साथ हापुड के एक होटल में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। कक्षा 11वी की छात्रा के साथ होटल में तीन लड़कों ने बंदूक की नोक पर बलात्कार किया।

आरोपियों ने यह बात किसी को बताने पर लड़की को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि लड़की के पिता के द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित लड़की आरोपियों में से एक को जानती थी। घटना के बाद लड़की ने घर पहुंच कर सारा वाकया पिता को बताया। इसके बाद पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

क्या है मामला?

पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, यह नाबालिक लड़की शनिवार सुबह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों में से एक परिचित लड़के ने उसे अपने साथ होटल चलने के लिए कहा।

लड़की के मना करने के बाद भी इस पहचान के व्यक्ति ने उसे किसी तरह होटल चलने के लिए मना लिया। होटल में पहुंचकर आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बंदूक का खौफ दिखाकर लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

घटना के बाद लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376(d) और POSCO के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई है। अभी तक पुलिस केवल मुख्य आरोपी तक पहुंच सकी है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। मुख्य आरोपी जो लड़की को होटल ले गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें उम्मीद है कि हम अन्य दो आरोपियों को भी जल्द पकड़ देंगे। लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया गया है जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

पुलिस के अनुसार जिला पुलिस इस तरह की घटनाओं को देखते हुए नियमित रूप से होटल में छापेमारी करती रहती है। लेकिन कभी-कभी इसके बाद भी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं। हमने हाल ही में ऐसे ही एक होटल पर छापा मारा था। यहां दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

खबर ये भी….

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक तथा X पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *