Ghaziabad : हवस का शिकार हुई लड़की, सोसाइटी में गार्ड की नौकरी कर रही 19 वर्षीय लड़की ने सुपरवाइजर द्वारा गैंगरेप के बाद, ज़हर खाकर दी जान।

Ghaziabad : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में गार्ड की नौकरी कर रही 19 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके सुपरवाइजर द्धारा कथित तौर पर बलात्कार किया। बलात्कार के बाद लड़की ने जहर खा लिया। इसके बाद दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।

एसीपी सलोनी अग्रवाल के अनुसार लड़की के साथ कई लोगों ने गैंगरेप किया। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सफदरगंज अस्पताल में डाक्टरों ने उसका पोस्टमार्टम किया। पुलिस पोस्टमार्टम आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्टोर रूम में बुलाकर सुपरवाइजर ने अन्य लोगों के साथ किया गैंगरेप

सोसाइटी के सुपरवाइजर ने गार्ड की नौकरी कर रही इस लड़की को स्टोर में बुलाया। इसके बाद उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। सुपरवाइजर द्वारा दुष्कर्म करने के बाद उसने दो अन्य साथियों को बुलाकर उस लड़की के साथ गैंगरेप किया। एक अन्य गार्ड के अनुसार लगभग 30 मिनट बाद लड़की स्टोर रूम से लड़खड़ाते हुए बाहर आई। वह रो रही थी। वह कह रही थी कि उसके साथ गलत हुआ है। बात करते समय बुरी तरह उसकी सांस फूल रही थी।

इसके बाद लड़की की हालत बेहद गंभीर हो गई थी। लड़की ने इस खराब मानसिक स्थिति में जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक लड़की के मौसेरे भाई द्वारा की गई शिकायत के बाद गैंगरेप सहित कई अन्य धाराओं में किस दर्ज कर लिया गया है। एक अधिकारी के अनुसार शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार लड़की के फेफड़े बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मौत से पहले मजिस्ट्रेट के सामने दिया बयान।

गैंगरेप से हुई मौत से पहले पीड़ित लड़की ने रात 9:00 बजे मजिस्ट्रेट के सामने लिखित बयान दिया। अपने बयान के दौरान वह बोलने की स्थिति में नहीं थी इसलिए उसने कागज के टुकड़ों पर लिखकर अपना बयान दर्ज कराया। मृतक लड़की ने अपने बयान में सुपरवाइजर द्वारा उसके साथ बलात्कार की बात कही।

इसके अलावा मृतक लड़की ने अपने परिजनों को बताया था कि सुपरवाइजर के अलावा दो अन्य व्यक्तियों ने भी उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद दो अन्य लोगों ने लड़की की पिटाई भी की।

क्या कहा पुलिस ने

पुलिस के अनुसार लड़की का बयान दर्ज करने के बाद सामूहिक बलात्कार से संबंधित भारतीय दंड संहिता (IPC ) की धारा के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। FIR में सुपरवाइजर के अलावा तो अज्ञात व्यक्तियों को भी नामित किया गया था। हालांकि लड़की ने अस्पताल में मजिस्ट्रेट को दिए बयान में केवल सुपरवाइजर का ही नाम लिया था। सुपरवाइजर इस वक्त पुलिस हिरासत में है। बलात्कार में शामिल दो अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है।

आर्थिक तंगी की वजह से कर रही थी गार्ड की नौकरी

Ghaziabad, खबर के अनुसार 19 वर्षीय मृतक लड़की मूल रूप से झारखण्ड की रहने वाली थी। आर्थिक स्थिति सही न होने की वजह से वह आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख सकी। अपना भविष्य बनाने के लिए वह Ghaziabad में आई थी। आर्थिक तंगी होने की वजह से कुछ पैसे जुटाने के लिए वह इस हाई सोसाइटी में गार्ड की नौकरी करने लगी। लेकिन उस मासूम को क्या पता था कि जहां वह नौकरी कर रही है वही लोग उसे नोच खाएंगे। लड़की पिछले कुछ महीनो से इस सोसाइटी में कम कर रही थी एवं पास ही में अपनी चाची के यहां अपने भाई के साथ रह रही थी।

Ghaziabad, NCR News

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

खबर ये भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *