Dhoni, खुद के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म LGM का ट्रेलर लॉन्च करने चेन्नई पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ जमकर स्वागत।

Dhoni LGM : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में है। धोनी के खुद के प्रोडक्शन हाउस Dhoni Entertainment Private Limited में बन रही फिल्म Let’s Get Married (LGM) का ट्रेलर खुद लॉन्च करने चेन्नई आए। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। LGM फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए धोनी और उनकी पत्नी साक्षी दोनों चेन्नई आए।

जैसे ही धोनी और उनकी पत्नी साक्षी चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनके फैंस का जमावड़ा उनका स्वागत करने के लिए वहां पहले से ही मौजूद था। चेन्नई एयरपोर्ट पर फैंस की बेतहाशा भीड़ और उनके द्वारा स्वागत देखकर धोनी और उनकी पत्नी काफी खुश नजर आए। दोनों का उनके फैंस के द्वारा फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।

बता दें कि अन्य क्रिकेटरों की तरह महेंद्र सिंह धोनी ने भी क्रिकेट के बाद अन्य फील्ड में भी कदम रखा। उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की। इस समय यह कंपनी एक तमिल फिल्म Let’s Get Married (LGM) का निर्माण कर रही है। Dhoni Entertainment Private Limited प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म LGM का ट्रेलर रिलीज करने के लिए स्वयं धोनी एवं उनकी पत्नी चेन्नई पहुंचे। यहां उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।

धोनी के प्रोडक्शन हाउस में बन रही इस तमिल फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। फिल्म बनने से पहले ही धोनी के द्वारा का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही यह इतनी चर्चाओं में आ गई है कि फिल्म का चलना है माना जा रहा है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

खबर ये भी-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *