Sreesanth Dhoni Birthday Wish: जन्मदिन के 2 दिन बाद धोनी को वीडियो क्लिप के जरिए बधाई देने पर एस श्रीसंत हुए बुरी तरह ट्रॉल।

Sreesanth Dhoni Birthday Wish : महेंद्र सिंह धोनी ने बीते 7 जुलाई को अपना 42वा जन्मदिन मनाया। धोनी ने अपना जन्मदिन उनके प्रिय पालतू कुत्तों के साथ केक काटकर मनाया। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में वह गार्डन में चार-पांच कुत्तों के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

धोनी को उनके जन्मदिन पर उनके फैंस के अलावा दुनिया भर से उन्हें बधाई संदेश मिले। अब उनके जन्मदिन के दो दिन बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज S Sreesanth को Dhoni का Birthday Wish करने पर ट्रॉल किया जा रहा है।

दरअसल पूर्व तेज गेंदबाज S Sreesanth ने MS Dhoni के Birthday के 2 दिन बाद उन्हें Wish किया। Sreesanth ने Dhoni को Birthday Wish करते हुए हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर की। इस वीडियो क्लिप में एस श्रीसंत बोलिंग कर रहे हैं और बल्लेबाजी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। एस श्रीसंत की बॉल पर धोनी की गलियां उड़ जाती हैं। यह वीडियो क्लिप IPL के मैच किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सीएसके के बीच हुए मैच का है।

महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर श्रीसंत द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो क्लिप देखकर धोनी के फैंस का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने श्रीसंत को ट्रॉल करना शुरू कर दिया। धोनी के फैंस के लिए धोनी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर इस तरीके का वीडियो क्लिप शेयर करना श्रीसंत को भारी पड़ गया। श्रीसंत के इस वीडियो क्लिप पर उनके धोनी के फैंस ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई।

धोनी के फैंस ने श्रीसंत को 2008 IPL में हरभजन सिंह द्वारा दिए गए थप्पड़ को भी याद दिलाया। धोनी के फैंस ने कहा कि आपके जन्मदिन पर हरभजन सिंह द्वारा दिए गए थप्पड़ वाली वीडियो क्लिप शेयर करें तो कैसा लगेगा आपको?

MS Fans Troll Sreesanth

एक अन्य यूजर ने श्रीसंत को ट्रॉल करते हुए लिखा कि “ब्रो हम आपको दो बार वर्ल्ड चैंपियंस टीम के लिए याद करना चाहते हैं प्लीज हमें आपके साथ हुए हरभजन थप्पड़ कांड के लिए याद करने पर मजबूर ना करें।”

MS Dhoni Fans Troll Sreesanth

खबर ये भी – Dhoni, खुद के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म LGM का ट्रेलर लॉन्च करने चेन्नई पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ जमकर स्वागत।

बता दें कि धोनी की कप्तानी में जीता गया 2007 के T20 विश्व कप में एस श्रीसंत भी खेले थे। बाद में आईपीएल के स्पॉट फिक्सिंग मामले में एस श्रीसंत को आईपीएल और भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया था।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *