IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी खेलेंगे IPL, खुद धोनी ने बताई वजह।

महेंद्र सिंह धोनी: बारिश, इंतजार, रिज़र्व डे, डकवर्थ लुईस नियम और धमाकेदार परफॉर्मेंस के रोमांच से भरपूर IPL 2023 आखिरकार 29 मई को चेन्नई सुपर किंग्स की अविश्वसनीय जीत के साथ संपन्न हुआ। महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के इस IPL की जीत के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपने संन्यास की घोषणा करेंगे। इसी के अनुरूप पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान हर्षा भोगले ने जब धोनी से IPL से रिटायरमेंट के बारे में पूछा तो धोनी का जवाब कुछ और ही इशारा करता है। 41 वर्षीय धोनी ने IPL से रिटायरमेंट की उम्मीदों पर संदेह जताया है और खुलासा किया है कि वह IPL 2024 के लिए CSK में वापसी करना चाहेंगे, बशर्ते उनकी फिटनेस इसकी अनुमति दे। हर्षा भोगले के रिटायरमेंट वाले सवाल पर धोनी बोले,

“अगर आप देखें तो यह संन्यास की घोषणा करने का सबसे अच्छा समय है। प्रशंसकों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। मेरे लिए यह कहना आसान है कि आप धन्यवाद दें और रिटायर हो जाएं।”

“एक IPL सीजन के लिए 8 महीने तक शरीर को फिट रखना पड़ता है। एक IPL के लिए मानसिक रुप से तैयार होना होता है। अगले साल IPL खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि फिटनेस किस प्रकार की रहेगी एवं शरीर काम देगा या नहीं। लेकिन जितना प्यार मुझे CSK के प्रशंसकों से मिला है, यह उनके लिए एक और सीजन खेलने का तोहफा होगा। जिस तरह से उन्होंने अपना प्यार और इमोशन दिखाया है, यह कुछ ऐसा है जो मुझे उनके लिए करना चाहिए। यह मेरे करियर का आखिरी हिस्सा है। यह यहीं से शुरू हुआ और पूरा घर मेरे नाम का जाप कर रहा था। चेन्नई में भी मेरी यही स्थिति थी, लेकिन वापसी करना और मैं जो भी कर सकता हूं खेलना अच्छा होगा।”

धोनी का यह बयान सुनकर तो CSK के फैंस खुशी से झूम उठे होंगे और धोनी को अगले IPL सीजन में देखने के लिए इंतजार करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए आईपीएल में सीएसके को 11 बार फाइनल में पहुंचाया जिसमें से 5 IPL में जीत दर्ज़ की। यह धोनी की कप्तानी में IPL की 5वी जीत है।

बता दें कि बता दें कि आईपीएल का 16 वा सीजन था। जिससे धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 2 साल के लिए IPL से बैन कर दिया गया था। यानि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए हैं धोनी ने 14 में से 11 IPL सीजन में अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया।

महेंद्र सिंह धोनी इस उम्र में भी बाज की तरह करते हैं तेज़ कीपिंग

IPL 2023 के फाइनल मैच में जब शुभमन गिल पिछले मैचों की तरह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे कि तभी जडेजा के 7वे ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल का पैर क्रीज से आगे निकला और धोनी ने उनकी गिल्लियां उड़ा दीं। इस IPL सीजन में 3 शतक लगाने वाले 23 साल के गिल 41 साल के धोनी के सामने फुर्ती के मामले में फेल हो गए।

धोनी ने यह स्टांपिंग महज 0.12 सेकंड में की। धोनी के द्वारा गिल की यह स्टंपिंग उनके कैरियर की सबसे तेज स्टंपिंग में से एक है। स्टंप के पीछे उनकी फुर्ती देखकर अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते हैं। धोनी यह स्टंपिंग देखकर क्रिकेट एक्सपर्ट भी एक बार फिर उनकी तारीफ करते हुए नही रुके।

Also Read- DELHI MURDER CASE: बीच सड़क पर दिखी हैवानियत, युवक ने चाकू और पत्थरों से की नाबालिग लड़की की हत्या

सोशल मीडिया पर धोनी के लिए यही वायरल होता रहा कि “एक था जो विकेट के पीछे से मैच पलट देता था” धोनी भले ही फाइनल में शून्य पर आउट हो गए हों, लेकिन स्टंप्स के पीछे उनका योगदान महत्वपूर्ण था। आईपीएल 2023 में कुल मिलाकर उन्होंने 34.67 की औसत से 104 रन बनाए। हालाँकि उन्होंने शतक या अर्धशतक तो नही लगाया, लेकिन अकेले उनकी उपस्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण थी।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *