Celina Jaitly ने पिता के लिए ट्वीटर पर लिखा भावुक पोस्ट।

भारतीय अभिनेता, कार्यकर्ता, लेखक, और पूर्व मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स रनर अप Celina Jaitly भारत में एक बहुत प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं। उन्हें फिल्मों, सक्रियता, लेखन और अन्य क्षेत्रों में उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है।

देखे भावुक पोस्ट

Celina Jaitly ने अपने स्वर्गीय पिता कर्नल विक्रम सिंह जेटली की याद में ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट लिखा, कि कैसे उन्होंने 21 साल की छोटी सी उम्र में 1971 में भारत पाकिस्तान के युद्ध के दौरान गोलियों और ग्रेनेट की चोटों से अपना पैर खो दिया था। उनका शरीर घाओं से भर गया था। ट्विटर पर लिखे पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने जीवनभर युद्ध के जख्मों को सहन किया। इसके बाबजूद उन्होंने हमेशा देश की सेवा की। एक पिता के रुप में भी उन्होंने हमेशा अपने कर्तव्य को बखूबी निभाया। अपने पिता को याद करते हुए सेलिना ने कहा कि पिछले जन्म में कुछ अच्छे कर्म होंगे जो मुझे ऐसे पिता मिले।

बता दें कि Celina Jaitly के पिता सेना में कर्नल थे। उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया था। युद्ध के दौरान गोलियों से उनका पैर छलनी हो गया था। सेलिना जेटली के पिता का 2017 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

Celina Jaitly, एक सफ़ल अभिनेत्री से लेकर लेखक तक

सेलिना का जन्म एक सैन्य परिवार में हुआ था। सैन्य प्रभाव के साथ बढ़ते हुए, सेलिना ने एक सैन्य जीवन शैली अपनाई। वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी थीं, बचपन में हॉकी, टेनिस और शतरंज खेलती थीं। सेलिना ने कॉलेज में रहते हुए ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और मिस इंडिया पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उन्हें मिस इंडिया के रूप में ताज पहनाया गया था और मिस इंडिया यूनिवर्स में उपविजेता में से एक थीं।

Celina jaitly miss universe

सेलिना ने फिल्म उद्योग में काफी नाम कमाया है। वह गोलमाल रिटर्न, नो एंट्री, हल्ला बोल और हे बेबी सहित कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।’ तब से उन्होंने बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय दोनों भाषाओं में कई तरह की फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों के लिए कॉलम लिखे हैं और जूरी सदस्य के रूप में भी काम किया है

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *