विवादित फिल्म : इस साल आने वाली वो फिल्में जिन पर “आदिपुरुष”, “द केरला स्टोरी” जैसा विवाद होना तय है।

विवादित फिल्म : आजकल फिल्मों को लेकर खूब सियासत होती है। फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज होने से पहले ही वह विवादों में पड़ जाती है। आए दिन किसी न किसी फिल्म में किसी न किसी सीन या डायलॉग को लेकर विवाद होता रहता है। फिर चाहे बात करें हाल ही में आई फिल्म “Adipurush” हो, “The Kerela Story” हो या उससे पहले आई फिल्म “Pathan” हो जिसमें दीपिका पादुकोण को भगवा रंग की ड्रेस पहनने पर विवाद हो गया था।

फिल्मों के रिलीज होने से पहले या रिलीज होने के बाद विवादों की वजह से फिल्मों को प्रसिद्धि भी मिलती है एवं उससे नुकसान भी पहुंचता है। तो आइए आज आपको आने वाली ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जो आने से पहले ही विवाद का विषय बनीं हुईं हैं। इन फिल्मों के रिलीज होने के बाद विवाद होना पक्का है।

72 HOORAIN (72 हूरें)

आने वाली विवादित फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है 72 हूरें। जैसा कि इस फिल्म के नाम से ही फिल्म के विवादित होने की वजह पता चलती है। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही बैन होने की तैयारी में है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने ट्रेलर को बैन कर दिया। यह फिल्म मुस्लिम सेंटीमेंट्स हर्ट होने की वजह से विवादित है।

इस फिल्म के ट्रेलर में ओसामा बिन लादेन, मशूद अजहर, अजमल कसाब, याकूब मेनन जैसे आतंकवादियो की आवाज का इस्तेमाल किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे 72 हूरों का लालच देकर दुनिया में आतंक फैलाया जाता है। यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है। 10 भाषाओं में यह फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद विवाद होना तय है।

Emergency (इमरजेंसी)

अगली फिल्म है कंगना रनौत की इमरजेंसी। यह फिल्म इंदिरा गांधी शासनकाल में सन 1975 में लगे आपातकाल पर आधारित है। आपातकाल, आजाद भारत के इतिहास का सबसे काला दिन माना जाता है। देश में लगे आपातकाल को लेकर अक्सर वाद विवाद होता रहता है। कांग्रेस इस मुद्दे से हमेशा बचने का प्रयास करती है। इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं कंगना रनौत। कंगना बीजेपी की सॉफ्ट समर्थक नजर आती है।

इस फिल्म का एक एक ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें कहा गया था “पीएम या तानाशाह” । इस साल 24 नवंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म विवाद में जरूर पड़ने वाली है। इस फिल्म में इंदिरा गांधी को लेकर कुछ किस्से कहानियां भी बताई गई है, जिसको लेकर कांग्रेस की तरफ़ विवाद हो सकता है।

GODHARA (गोधरा)

इस फिल्म के नाम से ही पता चलता है कि यह फिल्म आने के बाद विवादों में जरूर पड़ेगी। गोधरा फिल्म को लेकर कैप्शन दिया गया है “दुर्घटना या षड्यंत्र”। बता दे कि यह फिल्म गुजरात में 2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित है।

गोधरा कांड की घटना के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इसलिए उन पर विपक्ष द्वारा गोधरा कांड कराने का आरोप लगता रहता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी को काफ़ी समय पहले ही क्लीन चिट दे दी थी। पिछले महीने मई में रिलीज हुआ है इस फिल्म का पोस्टर। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद पक्ष और विपक्ष में विवाद जरूर होगा। यह फिल्म December 2023 में रिलीज़ होगी।

BASTAR (बस्तर)

बस्तर फिल्म, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलवाद के ऊपर है। छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला नक्सलवादियों से प्रभावित रहता है। बता दें कि बस्तर में नक्सलवादियों से मुठभेड़ में कश्मीर से ज्यादा जवान शहीद होते हैं। लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय मुद्दा ना होने की वजह से चर्चाओं में कम रहता है। “द केरला स्टोरी” बनाने वालों ने 26 जून को इस फिल्म की घोषणा की है।

Bastar
Bastar

बस्तर फिल्म, नक्सलियों के हमले में 76 जवानों के शहीद एवं 8 गांव वालों के मारे जाने की घटना पर आधारित है। छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर नक्सलवाद प्रभावित इलाका है। यह राजनीति से भी प्रेरित रहता है। इसलिए इस फिल्म में तथ्यों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की वजह से फिल्म विवादों में पड़ सकती है।

Swatantra Veer Savarkar (स्वतंत्र वीर सावरकर)

विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) पर आधारित फिल्म Swatantra Veer Savarkar आ रही है। इस फिल्म में सावरकर का किरदार रणवीर हुड्डा निभा रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद रणबीर हुड्डा को सावरकर के किरदार में देखकर ऐसा लगा मानो उन्होंने वीर सावरकर को साक्षात पर्दे पर उतार दिया हो।

सावरकर के ऊपर फिल्म बनाना यानी विवादों को आमंत्रण देना है। वीर सावरकर भारत में बहुत ही माननीय व्यक्ति रहे हैं। लेकिन सावरकर भारतीय राजनीति में हमेशा ही विवाद का कारण भी बने रहे हैं।

बीजेपी और शिवसेना, सावरकर को अपना आदर्श मानती है। बीजेपी उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी मांगती है। जबकि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल सावरकर को देशद्रोही एवं माफीवीर मानते हैं। Swatantra Veer Savarkar फिल्म रिलीज होने के बाद राजनीतिक वजह से विवादों में जरूरत पड़ेगी।

Tipu (टीपू एक कट्टर शुल्तान की कहानी)

यह फिल्म दक्षिण भारत में मैसूर के प्रसिद्ध सुल्तान, टीपू सुल्तान के ऊपर आधारित है। टीपू सुल्तान हमेशा ही भारत की राजनीति में विवादित रहे हैं। कर्नाटका में एक वर्ग टीपू को अच्छा सुल्तान मानता हैं और कुछ लोग टीपू को कट्टर शासक मानते हैं।

Tipu
Tipu

इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था तो उसमें दिखाया गया था कि टीपू सुल्तान के चेहरे पर स्याही पुती हुई है। एवं फिल्म की टैगलाइन “टीपू कट्टर सुल्तान की कहानी” भी विवाद की वजह है। यह फिल्म रिलीज होने के बाद हिंदू मुसलमान विवाद की वजह से परेशानी में जरूर पड़ेगी।

OMG 2 (ओ माय गॉड 2)

अक्षय कुमार की फिल्म OMG जब रिलीज हुई थी तब इसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इससे लोगों ने समझा था कि आप अपने भगवान पर श्रद्धा रखे लेकिन इधर उधर की अंधभक्ति से बचना चाहिए। उस समय लोगों ने इसे काफी पसंद किया था।

OMG 2
OMG 2

Also Read – पाकिस्तानी गाना, Pasoori के रीमेक पर बॉलीवुड पर भड़के फैंस, कहा तुरंत डिलीट करो।

लेकिन अब OMG 2 का पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहें हैं। तो अब समझने वाली बात यह है कि इस फिल्म के डायरेक्टर ने हिंदू देवी देवताओं के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की हो तो ठीक है वरना इस फिल्म में विवाद होना पक्का है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज़ होगी।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *