Tiger Walk in UP: उत्तर प्रदेश में धान के खेत में काम करते समय लोगों के बीच टहलने आया बाघ, देखे वीडियो।

Tiger Walk in UP : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में खेत में काम करने के दौरान एक बाघ खेत में टहलने आ जाता है। जिसे देखकर वहां उपस्थित लोग उसका वीडियो बना लेते हैं। खेत में किसान ट्रैक्टर से हल जोत रहा था एवं अन्य लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां बाघ घूमते दिख रहा है। हालांकि वहां उपस्थित लोगों ने उस टहलते हुए बाघ का केवल वीडियो बनाया एवं चुपचाप शांति से उसे जाने दिया।

बुधवार को ट्विटर पर राज लखानी नाम के एक ट्विटर यूजर ने बाघ का वीडियो शेयर किया। ट्विटर पर 52 सेकंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए राज लखानी ने लिखा कि “यह यूपी का पीलीभीत है। एक बाघ खेत में घूम रहा है और किसान खेत में हल चला रहा है। किसी अन्य किसान द्वारा शूट किया गया वीडियो”

Tiger Walk in UP, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ धान के खेत में राजा की तरह स्वतंत्र रूप से घूम रहा है। इसके अलावा बाघ के उस पार दूसरे खेत में एक किसान अपने ट्रैक्टर से खेत जोत रहा है। यह देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो यह उनके लिए एक सामान्य स्थिति है। जैसे यह टाइगर उनका पालतू जानवर हो। हालांकि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने चुपचाप बिना किसी शोर-शराबे कि यह वीडियो बनाया एवं बाघ को शांति से खेत से बाहर जाने दिया।

यह वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है। ट्विटर पर (Tiger Walk in UP) इस वीडियो को अब तक लगभग 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। Sunresh Kumar नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि “भारत में हम प्रकृति और वन्य जीव के साथ सह अस्तित्व की कोशिश करते हैं। यह सच है कि इन जानवरों के प्राकृतिक घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। जलवायु में बदलाव भी जंगलों से उनके बाहर आने का एक अन्य कारण है। पश्चिमी देशों में हम ऐसी चीजों की कल्पना नहीं कर सकते।

@SelfDoubtist नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि “समझ नहीं आ रहा कि मुस्कुराऊं या रोऊं। एक ओर, यह सह-अस्तित्व के स्पष्ट प्रयास को दर्शाता है। दूसरी ओर, यह आवास और शिकार के नुकसान की एक स्पष्ट याद दिलाता है। एक कहावत याद आती है “बाघ घास भी खाएगा, जब उसके पास कोई विकल्प नहीं बचेगा”! एक अन्य यूजर ने लिखा कि “यह अच्छा नहीं है जंगल की जगह खेत बनाना।”

हालांकि यह वीडियो देखकर कुछ लोग तारीफ भी कर रहे हैं कि “यह असली भारत है हम प्रकृति का सम्मान करते हैं”। यह का नियोजन ने कहा कि “”प्यार करो जब मानवता प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व में रहती है!”

Also Read – उत्तर प्रदेश, हरखपुर गांव: लड़की वालों ने दूल्हे को पेड़ से बांधा, दूल्हा चाहता था चश्मा पहनाकर फोटो खिंचवाना

ट्विटर पर यह वीडियो देखकर लोगों ने जंगलों के काटे जाने से जंगली जानवरों के बेघर होने पर दुख प्रकट किया आबादी बढ़ने से जंगलों को काट कर खेतों का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि भारत में बाघों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में भारत में बाघों की कुल संख्या 3,160 से अधिक होने का अनुमान है। संरक्षणवादियों के प्रयासों को बनाए रखने के लिए, मानव-पशु संघर्ष से बचना महत्वपूर्ण है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *