Cerberus Heatwave: भीषण गर्मी की चपेट में यूरोप, सतह का तापमान 60 डिग्री दर्ज किया गया। अमेरिका की डेथ वैली में 55 डिग्री रहने का अनुमान।

Cerberus Heatwave : भारत में तो चारों तरफ पानी बरस रहा है लेकिन ठंडे तापमान के लिए मशहूर यूरोप में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान के मामले में यूरोप नए नए रिकॉर्ड बना रहा है। यूरोप इस वक्त हीट वेव का सामना कर रहा है। इस हीटवेव का नाम “सर्वेरस हीटवेव” (Cerberus Heatwave) है। यूरोप में इस हीटवेव की शुरुआत 10 जुलाई 2023 से हुई थी।

सेटेलाइट के माध्यम से भूमि एवं जमीन पर नजर रखने वाली यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार आने वाले दिनों में इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड में “सर्वेरस हीटवेव” (Cerberus Heatwave) की वजह से भयानक स्थिति देखने को मिल सकती है। सिसिली और सर्दीनिया द्वीपों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने की उम्मीद है।

55 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

यूरोप की सेटेलाइट एजेंसी ने बताया कि बीते मंगलवार को स्पेन के एक शहर में जमीन की सतह का तापमान 60 डिग्री से अधिक हो गया था। यूरोप और उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्से भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। यूरोप में अब तक का सबसे गर्म दिन 48.8c अगस्त 2021 में सिसिली में रिकॉर्ड किया गया था। इस सप्ताह के अंत में अमेरिका के केलीफोर्निया की डेथ वैली में दुनिया का सबसे गर्म तापमान 55 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि भविष्य में गर्म मौसम बढ़ने से हमारी इमारतें ग्रीनहाउस की तरह काम करने लगेगी और अगर ग्लोबल वॉर्मिंग 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाती है तो देश को अत्यधिक तापमान का सामना करना पड़ सकता है। ब्रिटेन में लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी के अनुसार एक और हीटवेव (गर्म लहर) आने वाली है। अगले सप्ताह यूरोप में संभावित रूप से तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी जा सकता है।

Cerberus Heatwave की वजह से ग्रीस के जंगलों में आग का खतरा

दक्षिणी यूरोप के अधिकांश देश सर्वेरस हीटवेव (Cerberus Heatwave) की चपेट में है। भीषण गर्मी की वजह से ग्रीस सहित अन्य यूरोपीय देश तप रहे है। ग्रीस में इस समय तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक पर है। ग्रीस का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल एक्रोपोलिस गर्मी की वजह से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। हीटवेव की वजह से ग्रीस के जंगलों में आग लगने का भी खतरा है। इससे पहले सन 2021 में वहां के जंगलों में तेज हवाओं की वजह से एक बड़ी आग का सामना करना पड़ा था।

Also Read – Mission: Impossible – अगले 20 साल तक मिशन इंपोसिबल में काम करने के इच्छुक हैं टॉम क्रूज।

इसके अलावा इटली में हीटवेव की वजह से पड़ गई भीषण गर्मी से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। देश में आने वाले कई पर्यटक भी हीटस्ट्रोक से ग्रसित दिखाई दिए। इसका कारण सर्वेरस हीटवेव (Cerberus Heatwave) है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *