कुछ लोग अपनी किस्मत में जन्म से ही करोड़पति होना लिखवा कर आते हैं। अमेरिका में पैदा हुई एक बच्ची जन्म के दो दिन बाद ही करोड़पति बन गई। बच्ची का इस दुनिया में स्वागत दौलत की बौछार से हुआ। यह बच्ची पैदा होने के 48 घंटों के अंदर एक आलीशान हवेली एवं एक ट्रस्ट की मालकिन बन गई। उसको यह गिफ्ट किसी और ने नहीं बल्कि उसके धनवान दादा जी ने दिया है।
दरअसल अमेरिका के मशहूर उद्योगपति बैरी ड्रेविट बार्लो के घर एक बच्ची ने जन्म लिया। उद्योगपति बैरी ड्रेविट बार्लो ने अपनी पोती, मरीना के जन्म पर 1 मिलियन पाउंड का घर (लगभग 10 करोड़ ) एवं 5 मिलियन पाउंड का ट्रस्ट लगभग (52 करोड़) उसके नाम कर दिए।
इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी।
51 साल के बैरी ने इसकी घोषणा अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की। बैरी की 23 वर्षीय बेटी के केसर ड्रेविट बार्लो ने अपनी बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद उन्होंने इस खुशी को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए व्यक्त किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि
“मेरी बेटी को आज एक लड़की पैदा हुई। पिछले कुछ हफ्ते उसके लिए बहुत दर्दनाक रहें है। आखिरकार आज मेरी नई राजकुमारी का आगमन हुआ। मैं आप सभी का परिचय मरीना ड्रेविट टकर से कराना चाहूंगा। मुझे, केसर और उसके पति कोनोर पर बहुत गर्व है। और दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी है। अब मेरे पास बिगाड़ने के लिए एक और राजकुमारी है और मैं इंतजार नहीं कर सकता।”
साथ ही में उन्होंने इस बच्ची के लिए इतना बड़ा उपहार भी सरप्राइज में दे दिया। केसर के पति कॉनर टकर का परिवार इतना बड़ा उपहार देखकर रोमांचित हैं।
बैरी ड्रेविट 8 बच्चों के पिता हैं। उन्होंने अंग्रेजी अखबार “द सन” को बताया कि मैंने इस सप्ताह के अंत में उसके लिए £1 मिलियन मूल्य का एक नया घर खरीदा है। मैंने इंटीरियर डिजाइनरओं की टीम को इसकी मरम्मत एवं इसकी सजावट करने का काम सौंपा है। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि टोनी की पहली पोती है। इसीलिए उन्होंने इसके लिए £5 मिलियन का ट्रस्ट स्थापित किया है।
Also Read – अब आप बैंकॉक की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हो, कोलकाता-बैंकॉक हाईवे को मिली मंजूरी।
परिवार को देते हैं, इसी तरह करोड़ों के गिफ्ट।
बैरी ड्रेविट बार्लो अमेरिका के एक बड़े उद्योगपति हैं। कथित तौर पर इनकी संपत्ति £200 ( लगभग 20 अरब) से अधिक है। बैरी अपने परिवार को करोड़ों के गिफ्ट देने के लिए मशहूर है।
क्रिसमस के त्योहार पर खूब खर्च करते हैं। पिछले साल भी उन्होंने इसी तरह लगभग 40 करोड़ खर्च कर डाले थे। तब उन्होंने नवजात बेटे रोमियो को 25 करोड़ की वोट दी थी। यह भी काफी चर्चाओं में रहा था।
सभी नवीनतम समाचार, दुनिया समाचार, क्रिकेट समाचार, बॉलीवुड समाचार, पढ़ें,
राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक, गूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें