Morocco Earthquake: उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को में आया भयानक भूकंप, लगभग 300 लोगों की मौत, मोदी ने की हर संभव मदद की पेशकश

Morocco Earthquake : बीते शुक्रवार 9 सितंबर को देर रात उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को में एक बड़ा भूकंप आया। इस शक्तिशाली भूकंप में अब तक लगभग 300 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार यह भूकंप मोरक्को के हाई एटलस पर्वत इघिल क्षेत्र में रात 11:11 बजे आया था। USGS ने इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.8 रिक्टर स्केल मापी थी एवं भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 18 किलोमीटर नीचे माप था।

जबकि Morocco की राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और चेतावनी नेटवर्क ने इस भूकंप की तीव्रता 7.2 रिएक्टर स्केल मापी है। इसके अलावा भूकंप का केंद्र सतह से 8 किलोमीटर नीचे बताया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह भूकंप उथला हुआ था। आमतौर पर इस तरह के भूकंप सामान्य की अपेक्षा अधिक विनाशकारी माने जाते हैं क्योंकि इनमें ऊर्जा अधिक होती है।

समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार, शुक्रवार देर रात आया यह भूकंप मोरक्को में 19 वर्षों में सबसे खतरनाक भूकंप है। इससे पहले सन 2004 में यहां उत्तरी रिप पहाड़ों में होसाइमा के पास इसी तरह का भूकंप आया था जिसमें 600 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, यह भूकंप Morocco के एटलस पर्वत पर आया था जो माराकैच से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण में और उत्तरी अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी टूबकल के पास स्थित है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्थान ने भूकंप आने के 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता के भूकंप की सूचना दी थी। इसके अलावा इस भूकंप से भूकंप के केंद्र के निकटतम बड़े शहर और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मराकेच में कुछ इमारतें ढह गई।

Morocco के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार भूकंप में अब तक मरने वालों की संख्या 296 है। इसके अलावा इस भूकंप के झटके अलहौज, अजीलाल, ओयरजाजेट, माराकेच, चिचौआ और तरौदान प्रांत आए थे।

पीएम मोदी ने Morocco Earthquake पर व्यक्त की संवेदनाएं।

मोरक्को में आए इस भयानक भूकंप के बाद शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “मोरक्को में भूकंप के कारण जान-माल़ के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना है, जिन्होंने अपनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाए। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है”।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक तथा X पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *