Earthquake USA: अमेरिका में भूकंप के जोरदार झटके, तीव्रता 7.4 रिक्टर स्केल, सुनामी की चेतावनी।

Earthquake USA : संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी प्रायद्वीप अलास्का में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के बाद अमेरिका में सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी भू-वैज्ञानिकों के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। भूकंप केन्द्र जमीन से 9.4 किलोमीटर की गहराई पर था।

अमेरिकी सरकार की भू-वैज्ञानिक संस्था संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (United States Geological Survey) ने अपनी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के ज़रिए भूकंप की जानकारी दी। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार भूकंप शनिवार को स्थानीय समयानुसार 10:48 पर स्टैंडपोइंट अलास्का से लगभग 106 किलोमीटर दक्षिण में आया।

इसके अलावा अमेरिका के मॉनिटरिंग निकायों ने बताया की भूकंप के झटके अलास्का की अलावा अल्यूशियन द्वीपसमूह और कुक इनलेट क्षेत्र में भी महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के बाद इन इलाकों में सायरन बजाकर निवासियों को सुनामी की चेतावनी दी गई। अमेरिका (Earthquake USA) में भूकंप की इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भूकंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में घर के कमरे में एक व्यक्ति खड़ा हुआ है एवं फिर अचानक पूरा कमरा जोरदार तरीके से हिलने लगता है।

अलास्का में पहले भी आ चुके हैं कई तेज भूकंप।

अमेरिका के अलास्का इलाके में आज से 2 साल पहले सन 2021 में भी 8 पॉइंट 2 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया था। उस समय भी USGS द्वारा सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। 2021 में आए इस भूकंप में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ था। इससे पहले सन 2020 में भी 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

अमेरिका में (Earthquake USA) अब तक का सबसे बड़ा भूकंप 1964 में अलास्का में आया था। इस भूकंप की तीव्रता 9.2 रिएक्टर स्केल नापी गई थी। इस भूकंप के बाद जोरदार सुनामी भी आई थी, जिसमें लगभग 300 लोग मारे गए थे।

कैसे लगाते है भूकंप का अनुमान एवं तीव्रता

भूकंप की तीव्रता का अनुमान, भूकंप केंद्र से निकलने वाली ऊर्जा तरंगों से लगाया जाता है। भूकंप के दौरान निकलने वाली ऊर्जा तरंगों से कंपन पैदा होती हैं। इन्हीं तरंगों से पैदा हुई कंपन से भूकंप के केंद्र का अनुमान लगाया जाता है एवं इन्हीं कंपन की वजह से भूकंप की गहराई का भी पता लगाया जाता है।

Also Read – Mission: Impossible – अगले 20 साल तक मिशन इंपोसिबल में काम करने के इच्छुक हैं टॉम क्रूज।

भूकंप की तीव्रता को रिएक्टर स्केल पर मापा जाता है। सबसे कम भूकंप की तीव्रता 0-1.9 रिएक्टर स्केल होती है। इसके बाद 2- 2.9 रिएक्टर स्केल जिसमें हल्के झटके महसूस होते हैं। 5 या उससे अधिक व्यक्ति स्केल का भूकंप खतरनाक माना जाता है। सबसे अधिक खतरनाक जिसमें काफी तबाही होती है वह 9 या उससे अधिक रिक्टर स्केल माना जाता है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *