Sourav Ganguly : 51 के हुये दादा, सफलतम कप्तान से लेकर BCCI के अध्यक्ष रहने के बाद शुरु किया नया स्टार्टअप।

Sourav Ganguly : कपिल देव, सुनील गावस्कर के ऐरा के बाद अगर किसी ने भारतीय टीम को जीत का जुनून दिया तो वह हैं पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली। भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में से एक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली का आज 8 जुलाई को जन्मदिन है। आज 51 साल की हो गए है गांगुली। सौरव गांगुली को दादा के नाम से भी जाना जाता है।

सन 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर लॉर्ड्स के मैदान में टी-शर्ट उतार कर लहराने वाला लम्हा कौन भूल सकता है। उन्होंने सन 2003 विश्व कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाया। गांगुली ने अपने क्रिकेटिंग कैरियर के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे थे। लेकिन सौरभ क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद उन्होंने समय के साथ नई नई ऊंचाइयों को भी छुआ।

अभी हाल ही में Sourav Ganguly ने अन्य पूर्व भारतीय क्रिकेटरों की तरह एक नये स्टार्टअप में निवेश किया है। यह स्टार्टअप JustMyRoots नाम का फूड डिलीवरी स्टार्टअप्स है।

Sourav Ganguly का कोच ग्रेग चैपल के साथ विवाद

Sourav Ganguly के कैरियर में अप्रत्याशित गिरावट सन 2005 में भारत के नए नवेले कोच ग्रेग चैपल के समय में आई। सन 2005 में भारतीय टीम के साथ ग्रेग चैपल का कोच के रूप में जिंबाब्वे का पहला विदेशी दौरा था। सौरव गांगुली ने पहले टेस्ट मैच में जिंबाब्वे के खिलाफ शतक लगाया। जिसके बाद गांगुली ने आरोप लगाया कि कोच चैपल ने उन्हें कप्तानी छोड़ने के लिए कहा। कोच ग्रेग चैपल के साथ उनका विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। उस समय गांगुली को भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया था।

हालांकि ग्रेग चैपल के समय भारतीय क्रिकेट टीम काफी निचले स्तर पर पहुंच गई थी। उसी दौरान सन 2007 के विश्व कप में भी भारतीय टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी। हालांकि उसके बाद सौरव गांगुली ने दोबारा टीम में वापसी की लेकिन उस समय महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कमान संभाल ली थी।

टीम के कप्तान से लेकर BCCI अध्यक्ष तक Ganguly का सफर।

क्रिकेट के सफलतम कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी नए नए मुकाम हासिल किए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद सौरभ गांगुली आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बने। इसके बाद गांगुली को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आईपीएल में हुई स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल की जांच के लिए जस्टिस मुद्गल कमेटी का मेंबर भी बनाएगा। गांगुली सन 2015 से 2019 तक बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गांगुली यही नहीं रुके वे मार्च 2019 में आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के एडवाइजर भी चुने गए और फिर गांगुली के करियर का सबसे बड़ा लम्हा आया जब वे अक्टूबर 2019 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष बने।

Ganguly ने JustMyRoots नया स्टार्टअप्स किया शुरु।

भारतीय क्रिकेटर को द्वारा नए स्टार्टअप्स में निवेश करना कोई नई बात नहीं है। अभी हाल ही में सुरेश रैना ने रैना नाम से रेस्टोरेंट्स खोला था। अब सौरव गांगुली ने भी JustMyRoots नाम के स्टार्टअप्स में निवेश किया है।

यह एक फूड सप्लाई स्टार्टअप्स है। हालांकि सौरव गांगुली की इसमें हिस्सेदारी काफी कम बताई जा रही है। सौरव गांगुली के अनुसार उन्हें खुद घर का खाना ऑर्डर करना और खाना पसंद है आजकल व्यक्ति लंबे समय तक काम करते हैं इसलिए बाहर खाना खाना पड़ता है इसीलिए उन्होंने इस स्टार्टअप में निवेश करना उचित समझा।

Also Read –

INC42 के अनुसार, JustMyRoots कंपनी की स्थापना समीरन सेनगुप्ता, राजन सचदेवा और प्रोमिता सेन गुप्ता द्वारा सन 2016 में की गई थी। यह ताजा भोजन सप्लाई करने वाली कंपनी है। यह हॉट चेंज सप्लाई पर काम करती है। यह भोजन को 4 से 5 घंटे तक गर्म रखने एवं भोजन को कम से कम 72 घंटे तक संरक्षित करने वाली कोल्ड चैन भी प्रदान करती है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *