पंजाब के शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains को बाढ़ राहत कार्यों के दौरान सांप ने काटा, स्थित सामान्य

Harjot Singh Bains : पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को शनिवार को उनके निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब में सांप ने काट लिया। मंत्री बैंस ने इसकी जानकारी X (Twitter) पर दी। उन्होंने बताया कि आनंदपुर साहिब में बाढ़ राहत कार्यों के दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने काट ने काट दिया।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के निजी असिस्टेंट दपिंदर सिंह के अनुसार घटना 15 अगस्त की रात को हुई थी। जब पंजाब में आई बाढ़ के राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए बैंस दौरे पर थे। उसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डंस लिया। लेकिन बैंस को इसका एहसास कुछ घंटे के बाद पैर में दर्द होने के बाद हुआ।

Harjot Singh Bains ने X (Twitter) पर उन्हें सांप के काटे जाने की जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ के बचाव अभियान के दौरान 15 अगस्त की मध्यरात्रि को मुझे एक जहरीले सांप ने काट दिया। लेकिन इससे अपने लोगों की मदद करने के मेरे दृढ़ संकल्प में कोई कमी नहीं आई है। भगवान की कृपा और लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं अब ठीक हूं। जहर का असर कम हो रहा है। मेरे खून की जांच भी हुई जो सामान्य है। रब सबना ते मेहर रांख।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि ईश्वर की कृपा से मेरे निर्वाचन क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ की स्थिति अब बेहतर है।

बता दें कि मंत्री Harjot Singh Bains बाढ़ के हालातों का जायजा लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान वे बाढ़ के पानी में खड़े थे। सांप के काटे जाने का पता चलने के बाद उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ स्थित Postgraduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER) अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर ने सांप के प्रकार के बारे में पूछा कि वह कैसा सांप था। लेकिन किसी ने उसे नहीं देखा संभवत यह सांप का बच्चा था, जिसने बाढ़ के पानी में खड़े होने पर काट दिया। ईलाज बाद अब पैर में दर्द और सूजन में कमी आई है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

खबर ये भी….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *