Refund Scam Amazon : लाखों के iPhone खरीदकर वापस करने में की हेराफेरी, कंपनी का कर्मचारी सहित एक इंजिनियर छात्र गिरफ्तार।

Refund Scam Amazon : बेंगलुरु पुलिस ने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के बेंगलुरु स्थित एक ऑफिस के कर्मचारियो के साथ मिलकर iPhone जैसे महंगे प्रॉडक्ट के नकली रिटर्न से जुड़े एक घौटले का खुलासा किया है। इस घोटाले के पीछे मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि Amazon कंपनी का एक पूर्व कर्मचारी ही था। बेंगलुरु पुलिस ने जांच के बाद बैकएंड सिस्टम में काम कर रहा कंपनी के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने अब तक कई iPhone एवं Macbook सहित 20.34 लाख रुपए के गैजेट्स जप्त किए हैं। इसके बाद पुलिस ने अपराधियों के बैंक खातों को सीज कर दिया है।

कैसे हुआ ये Amazon Refund Scam ?

इस Amazon Refund Scam में Amazon का एक पूर्व कर्मचारी द्वारा एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर Amazon की वेबसाइट से iPhone जैसे महंगे गैजेट्स खरीदे। कंपनी का पूर्व कर्मचारी जो इस घोटाले में शामिल था। इन फ़ोन को कंपनी की वेबसाइट पर रिफंड दिखा देता था परंतु असल में यह फोन वापस नहीं आते थे।

Amazon ट्रांसपोर्टेशन सर्विस यूनिट के मेनेजर द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार उत्तरी बेंगलुरु में रहने वाले एक इंजीनियर छात्र चिराग गुप्ता नामक ग्राहक ने क्रेडिट कार्ड और UPI का उपयोग करके इस साल 15 से 17 में के बीच कर iPhone खरीदे। खरीदे गए इन iPhone में iPhone 14Pro max 1.27 लाख रुपए, iPhone14, 84900 रुपए, और दो iPhone 14s 84,900, 90,999 रुपए थे।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार दोषी चिराग गुप्ता से मध्यप्रदेश में रहने वाले Amazon के एक पूर्व कर्मचारी ने उनसे मोबाइल फोन बुक करने और फोन डिलीवर होने के बाद ऑर्डर कैंसल करने के लिए कहा था। इसके बाद वह कंपनी के सिस्टम से हेरा फेरी करेगा।

इस Amazon Refund Scam के पीछे मास्टरमाइंड Amazon का पूर्व कर्मचारी जिसके पास कंपनी की वेबसाईट के एंप्लोई अकाउंट एक्सेस थे। इसी की सहायता से उसने यह सब हेराफेरी की। आरोपी ग्राहक चिराग गुप्ता सहित कंपनी के पूर्व कर्मचारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Amazon को हुआ शक तो ग्राहक के घर पहुंच कर की पूछताछ

Amazon ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा करोड़ों रुपए महंगे के प्रोडक्ट पर रिफंड के कारण कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। जब कंपनी को ग्राहक चिराग गुप्ता की गतिविधियों पर शक हुआ तो इसका पता लगाने के लिए कंपनी की तरफ से एक कर्मचारी को बेंगलुरु स्थित चिराग गुप्ता के घर पूछताछ के लिए भेजा।

कंपनी कर्मचारियों द्वारा की गई पूछताछ के बाद पता चला कि iPhone अच्छी तरह से काम कर रहे थे। यह यह हेरा फेरी उन्होंने मध्यप्रदेश में रहने वाले एक दोस्त के कहने पर की थी। उसके अनुसार ऑनलाइन खरीदे गए उपकरणों को वापस न करते हुए Amazon पर रिफंड प्राप्त करने का एक तरीका है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

खबर ये भी ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *