Henley Passport Index : अब सिंगापुर का पासपोर्ट जापान को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बना, जानें भारत की स्थिति।

लंदन की संस्था Henley Global द्वारा हाल ही में ज़ारी की गई नवीनतम “हेनली पासपोर्ट इंडेक्स” (Henley Passport Index) के अनुसार अब सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है। इस मामले में सिंगापुर ने जापान को पीछे छोड़ दिया। 227 देशों की सूची में सिंगापुर 192 स्थान पर रहा। यानी सिंगापुर पासपोर्ट धारक व्यक्ति एक 192 देशों में पूर्व बीजा मुक्त यात्रा कर सकता है।

Henley Passport Index Top 10 Country
Henley Passport Index Top 10 Country

जापान पिछले 5 सालों में पहली बार शीर्ष स्थान से नीचे आया है। जापान जो पिछली सूची में सिंगापुर के साथ प्रथम स्थान पर था वह कि खिसककर तीसरे (189) स्थान पर पहुंच गया है। यानी जापानी पासपोर्ट धारक व्यक्ति अब केवल 189 देशों में ही बिना पूर्व वीजा यात्रा कर सकता है।

जानें “Henley Passport Index” के बारे में

“हेनली पासपोर्ट इंडेक्स” (Henley Passport Index) लंदन की एक परामर्श संस्था है जो हर 3 महीने में दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची प्रदर्शित करता है। यह दुनिया के सभी पासपोर्ट की मूल रैंकिंग को बताता है। इस रैंकिंग से पता चलता है कि एक देश पासपोर्ट धारक कितने देशोंं में बिना पूर्व वीजा यात्रा कर सकता है। यानी इन देशों में वीजा के लिए आप पहले से नहीं बल्कि तत्काल में भी आवेदन कर सकते हैं।

“हेनली पासपोर्ट इंडेक्स” में भारत की स्थिति

भारत “हेनली पासपोर्ट इंडेक्स” सूची में 5 स्थानों का सुधार करते हुए 80 वे स्थान पर आ गया है। भारत का पासपोर्ट 57 देशों में बिना पूर्व वीजा यात्रा की अनुमति देता है।

भारतीय पासपोर्ट धारक को रवांडा,थाईलैंड, इंडोनेशिया, ओमान, कतर, अल्बानिया, तजाकिस्तान, फिजी जैसे देशों में वीजा मुक्त यात्रा करने की सुविधा होती है जबकि भारतीय नागरिकों को अमेरिका, रूस, यूरोपीय संघ, जापान और चीन जैसे देशों में जाने के लिए वीजा की आवश्यकता पड़ती है।

यूरोपीय देशों की रैंकिंग में हुआ सुधार, अमेरिका 2 स्थान फिसला

“हेनली पासपोर्ट इंडेक्स” (Henley Passport Index) में 3 यूरोपीय देश जर्मनी इटली और स्पेन (190) एक साथ रैंकिंग में सुधार हुआ है। यह तीनों देश संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा अमेरिका जो एक दशक पहले शीर्ष स्थान पर था उसकी रैंकिंग में दो स्थान की गिरावट दर्ज की गई। अमेरीका, लिथुआनिया के साथ संयुक्त रूप से आठवें स्थान (184) पर है। यानी अमेरिका का नागरिक 184 देशों में बिना पूर्व वीजा लिए यात्रा कर सकता है।

Also Read – Cerberus Heatwave: भीषण गर्मी की चपेट में यूरोप, सतह का तापमान 60 डिग्री दर्ज किया गया। अमेरिका की डेथ वैली में 55 डिग्री रहने का अनुमान।

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स” (Henley Passport Index) पिछले 18 सालों से दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची जारी करता रहा है। इसकी स्थापना सन 2006 में हुई थी। यह संस्था हर 3 माह में इसी प्रकार की सूची जारी करता है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *