शुभमन गिल एकदिवसीय 200: सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के दमदार प्रदर्शन से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच की शुरुआत जीत के साथ की। गिल ने केवल 149 गेंदों पर 208 रन बनाकर एक विशाल दोहरा शतक लगाया। उनकी प्रभावशाली पारी ने भारत को 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की। गिल का दोहरा शतक सिर्फ 49 ओवरों में आया, जिससे वह एकदिवसीय (19 फिक्स्चर) में 1000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय बन गए। वह दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर भी बने। उनके मजबूत प्रदर्शन ने शेष श्रृंखला के लिए टोन सेट किया और भारत को घर पर जीत हासिल करने का एक शानदार मौका दिया।
उनकी शानदार बल्लेबाजी को देख कर लगता है कि अब एकदिवसीय मैचों में दोहरा शतक लगाना एक आम बात हो चुकी है। अभी कुछ दिन पहले ही की तो बात है, जब भारत के बल्लेबाज इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था और जब उन्होंने अपने दोहरे शतक को पूरा किया था, उस समय भारत की पारी में काफी ओवर बांकी थे। ऐसा लग रहा था मानो अगर वह पूरे ओवर खेल जाते, तो 250 रन आसानी से बना लेते हालांकि आपको बता दें कि 250 का आंकड़ा एकदिवसीय मैचों में पहले ही पार किया जा चुका है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ़ खेले गए मैच में 264 रन की पारी खेली थी जो वनडे के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक मैच में बनाएं गए सबसे ज्यादा रनों की पारी है।
ODI में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
आपको बता दें कि शुभमन गिल ऐसे 5वे भारतीय बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे मैच में दोहरा शतक लगाया है। और अगर दुनिया भर के बल्लेबाजों की बात करें तो वे आठवें नंबर के बल्लेबाज है। भारत में शुभमन गिल से पहले सचिन तेंदुलकर,वीरेंद्र सहवाग,रोहित शर्मा और और हाल ही में ईशान किशन द्वारा लगाया गया है।
अगर बात दुनिया भर के बल्लेबाजों की करें तो इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान शामिल है।
वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची
Players | RUN | Balls | Opposition |
रोहित शर्मा (भारत) | 264 | 173 | श्रीलंका |
मार्टिन गुप्टिल (न्यूज़ीलैंड) | 237 | 163 | वेस्टइंडीज |
वीरेंद्र सहवाग (भारत) | 219 | 149 | वेस्टइंडीज |
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) | 215 | 147 | ज़िम्बावे |
फखर ज़मान (पाकिस्तान) | 210 | 156 | ज़िम्बावे |
इशान किशन (भारत) | 210 | 131 | बांग्लादेश |
रोहित शर्मा (भारत) | 209 | 158 | ऑस्ट्रेलिया |
रोहित शर्मा (भारत) | 208 | 153 | श्रीलंका |
शुभमन गिल (भारत) | 208 | 149 | न्यूज़ीलैंड |
सचिन तेंदुलकर (भारत) | 200 | 147 | साउथ अफ्रीका |
क्या है इतने दोहरे शतक लगाने की वजह
दुनिया भर के क्रिकेट इतिहास की बात करें तो देखा गया है कि पिछले 10-12 सालों में वनडे मैचों में बहुत ज्यादा दोहरा शतक लगाये जा रहे है, हालांकि वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर के नाम है। लेकिन उसके बाद एक के बाद एक वीरेंद्र सहवाग,रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल जैसे बल्लेबाजों द्वारा एवं युवा खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए दोहरे शतक की वजह क्रिकेट में गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों को महत्व देना है। बल्लेबाजों के फेवर वाले नियमों का बनाना एवं इसके अलावा दुनिया भर में चल रही T20 लीग जैसे आईपीएल (IPL), बिग बॉस जैसी लीगों को भी माना जाता है जिससे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का खेलने की आदत सी पड़ गई है।
न्यूजीलैंड का भारत दौरा
न्यूजीलैंड की टीम भारत में एकदिवसीय और टी20 मैचों के दौरे पर आई है। इस दौरे में न्यूजीलैंड को भारत के साथ तीन वनडे मैच और तीन टी-20 मैच खेलने हैं।
पहला मैच हैदराबाद में खेला जा चुका है अगला मैच रायपुर में खेला जाएगा।
Newsadda360 के Latest News अपडेट पाने के लिए हमारा Newsletter Subscribe करें।