चुनाव आयोग ने बुधवार को मेघालय त्रिपुरा और नगालैंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को एवं त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान 2 मार्च को होगा। इन तीनों राज्यों के चुनावों की एक मजेदार बात यह है कि तीनों राज्यों में बहुमत का आंकड़ा 31 है।
क्या कहा चुनाव आयुक्त ने
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं। तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा रही है और यहां चुनावी हिंसा भी कम होती है। और इसको और अच्छा भी करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा चुनाव आयुक्त ने कहा कि उन्होंने 11 जनवरी से 15 जनवरी के बीच इन तीनों राज्यों के ऑफिशियल से मुलाकात की है और उसका जो भी रिपोर्ट होगी वह मीडिया को साझा की जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने कहा देश के 3-4 राज्यों को छोड़ दिया जाएगा तो बाकी सभी राज्यों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो रहें है, इसके लिए जिले के एसपी और कलेक्टरों को निर्देश दिए जाते रहे हैं।
नॉमिनेशन की तारीख़: मेघालय-नगालैंड में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक एवम त्रिपुरा में 21 जनवरी से 30 जनवरी तक लिये जायेंगे।
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख: मेघालय-नगालैंड में10 फरवरी एवं त्रिपुरा में 2 फरवरी तय की है।
3 राज्यों के चुनाव आयोग के आंकड़े
चुनाव आयोग ने बताया कितीनों राज्यों में 62.8 लाख वोटर्स हैं। इनमें 31.47 लाख महिला वोटर्स और 80 साल से ज्यादा की उम्र वाले 97 हजार वोटर्स हैं। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा पिछले चुनावों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा रही है। महिला वोटरों की बढ़ती हुई भागीदारी से हमें गर्व महसूस करना चाहिए।
1.76 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं।
आयोग के अनुसर तीनों राज्यों में 9 हजार 125 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ग्रामीण इलाकों की बात करें तो 2018 के मुकाबले 82% ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। तीनों राज्यों में 376 पोलिंग स्टेशन महिला स्टाफ संभालेंगे।
Newsadda360 के Latest News अपडेट पाने के लिए हमारा Newsletter Subscribe करें।