अभिनेता प्रकाश राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए हंगामे के बाद अभिनेता सिद्धार्थ से माफ़ी मांगी है। दरअसल गुरुवार को बेंगलुरु में सिद्धार्थ अपनी आगामी फिल्म चिट्ठा के प्रचार के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान कावेरी जल विवाद को लेकर एक कन्नड़ समर्थक संगठन के सदस्यों ने बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा शुरू कर दिया।
शहर के SRV थिएटर में चल रही है, यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी नहीं हो सकी। सिद्धार्थ को बीच में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर जाना पड़ा। हंगामा करने वाले कन्नड़ समर्थक संगठन के सदस्यों का कहना था कि “हम यहां पानी के लिए लड़ रहे हैं और कावेरी का पानी तमिलनाडु जा रहा है। वे यहां अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। क्या आप लोग यही चाहते हैं”। इसके बाद सिद्धार्थ ने मीडिया को धन्यवाद कहकर कार्यक्रम स्थल से चले गए।
बता दें कि कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य के बीच इस समय कावेरी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। कावेरी नदी कर्नाटक से निकाल कर तमिलनाडु होते हुए आगे जाती है। तमिलनाडु, कर्नाटक से कावेरी नदी का पानी छोड़ने की मांग कर रहा है। जबकि कर्नाटक के लोग नदी का पानी छोड़े जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बाबत कर्नाटक राज्य में 29 सितंबर को विभिन्न संगठनों, किसान संगठनों एवं विपक्षी दलों के द्वारा बंद का आवाहन भी किया गया था।
प्रकाश राज ने कहा कलाकारों को परेशान ना करें
अभिनेता प्रकाश राज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए हंगामे की वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए X (ट्विटर) पर लिखा कि “इस दशकों पुराने मुद्दे को हल करने में विफल रहने के लिए, सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर सवाल उठानी के बजाय, उन बेकार सांसदों पर सवाल उठाने के बजाय आम आदमी और कलाकारों को इस तरह परेशान करना स्वीकार नहीं किया जा सकता”। उन्होंने सिद्धार्थ से कहा कि एक कन्नाडिया होने के नाते आपसे माफी मांगता हूं।
अभिनेता प्रकाश राज सोशल मीडिया पर अपनी राजनीतिक राय को व्यक्त करते रहते हैं। इस वजह से भी अक्सर विवादों में भी रहते हैं। हाल ही में चंद्रयान-3 मिशन के बारे में उनके द्वारा X (ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट के बाद उन्हें काफ़ी ट्रोल किया गया था।
खबर ये भी….
सभी नवीनतम समाचार, दुनिया समाचार, क्रिकेट समाचार, बॉलीवुड समाचार, पढ़ें,
राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक तथा X पर फॉलो करें