केजरीवाल का INDIA Alliance को वादा, किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे साथ तुम्हारा, पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी के बाद आई प्रतिक्रिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी, पार्टी INDIA Alliance का साथ नहीं छोड़ेगी। केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि हम किसी भी कीमत पर INDIA Alliance से अलग नहीं होगें।

दरअसल पंजाब में 2015 में ड्रग तस्करी के मामले में गुरुवार को भोलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी हुई। मौजूदा समय में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इसीलिए कांग्रेस की पंजाब इकाई द्वारा विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद राज्य की आप सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध में शामिल होने का आरोप लगाया था।

हालांकि आम पार्टी में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ कार्रवाई कानून के मुताबिक की गई है। उन्होंने कहा कि वे अपना गठबंधन धर्म अच्छी तरह से निभाएंगे। पंजाब कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी पर लगाए गए आरोपों के बाद केजरीवाल की यह टिप्पणी कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

बता दें कि लगभग 8 साल पुराने ड्रग तस्करी वाले मामले में गुरूवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। खैरा को पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे जलालाबाद से गिरफ्तार किया गया। उन्हें दो दिनों तक पुलिस रिमांड पर रखा जाएगा।

केजरीवाल ने कहा INDIA Alliance का साथ नहीं छोड़ेंगे

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ़्तारी के एक दिन बाद शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल से INDIA Alliance के भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी INDIA Alliance के प्रति प्रतिबद्ध है। हम गठबंधन से अलग नहीं होंगे। हम गठबंधन का धर्म निभाने के लिए प्रतिबद्ध है”।

केजरीवाल ने आगे कहा कि “मैंने इसके बारे में सुना है।लेकिन मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है। आपको पंजाब पुलिस से बात करनी होगी। भगवंत मान सरकार राज्य में नशीली दावों के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्योंकि इसने युवाओं को बर्बाद कर दिया है। चाहे कोई प्रभावशाली व्यक्ति हो या कोई छोटा-मोटा व्यक्ति किसी को बक्सा नहीं जाएगा। मैं किसी विशेष घटना पर टिप्पणी नहीं कर रहा हूं”।

AAP के इंडिया एलाइंस से अलग होने की लग रही थी अटकलें

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी के INDIA Alliance को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खून का प्यासा होने का आरोप भी लगाया था।

हालांकि आप सरकार ने दावा किया था कि 2015 के इस मामले में ताजा सबूत होने के कारण खैरा की गिरफ्तारी की गई है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कहा था कि कानून सभी के लिए समान है। चाहे पार्टी का कोई भी सदस्य हो।

खबर ये भी….

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक तथा X पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *