कल से शुरू होगा PM Modi का France दौरा, “गार्ड ऑफ ऑनर” से होंगे सम्मानित।

PM Modi France Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 13 जुलाई से फ्रांस के दौरे पर रवाना होंगे। पीएम मोदी 13-15 जुलाई तक फ्रांस और सयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर जाएंगे। PM Modi 13-14 को France उसके बाद 14-15 को UAE में होंगे। पीएम मोदी यात्रा के दौरान सबसे पहले 14 जुलाई 2023 को फ्रांस की राजधानी पेरिस जाएंगे। 14 तारीख को पेरिस में मोदी बेस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मैक्रॉन से औपचारिक बातचीत के बाद पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित एक राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे।

मोदी बेस्टिल डे परेड में “गार्ड ऑफ ऑनर” से होंगे सम्मानित।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी फ्रांस की यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रीय वार्षिक कार्यक्रम बेस्टिल डे परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मोदी फ्रांस के इस राष्ट्रीय वार्षिक कार्यक्रम में “गेस्ट ऑफ ऑनर” से सम्मानित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बाद ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री होंगे जिन्हें यह सम्मान मिल रहा है। इससे पहले सन 2009 में मनमोहन सिंह को यह सम्मान मिला था। बेस्टिल डे परेड में Tri-Service भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भी भाग लेगी।

PM Modi कर सकते हैं राफेल विमान खरीदने की घोषणा।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस फ्रांस की यात्रा के दौरान 26 राफेल विमान खरीदने की घोषणा कर सकते हैं। राफेल के इस सौदे के पीछे भारत का मकसद सबसे नए एयरक्राफ्ट आईएनएस विक्रांत को लड़ाकू विमान उपलब्ध कराना है। इसके अलावा भारत और फ्रांस के बीच कई और महत्वपूर्ण रक्षा समझोतो के अलावा हिंद प्रशांत क्षेत्र जैसे कई मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है। हिंद प्रशांत क्षेत्र का मुद्दा दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देश इस क्षेत्र में चीन की गतिविधियों को लेकर काफी चिंतित हैं। इसके अलावा दोनों देश पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान सहित दक्षिण एशिया के ताजा हालातों पर भी बातचीत कर सकते हैं।

भारत और फ़्रांस के आर्थिक एवं संस्कृतिक संबंध।

बीते 3 दशकों में भारत और फ्रांस के बीच व्यापारिक रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को सबसे अधिक मजबूती सन 1998 में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के दौरान हुए रणनीतिक साझेदारी समझौते से मिली। फांस के साथ हुए इस समझौते के तुरंत बाद ही भारत ने राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था जो सफल भी हुआ था।

हालांकि तमाम पश्चिमी देशों ने इस परमाणु परीक्षण को लेकर भारत की निंदा की थी। इसके अलावा भारत के ऊपर कई प्रतिबंध भी लगाए थे परंतु भारत में इसकी परवाह नहीं की। भारत द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण के बाद पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों में फ़्रांस शामिल नहीं था। इसके विपरीत फ़्रांस ने बीते सालों में भारत को आधुनिक तकनीक के एयरक्राफ्ट सबमरीन सहित अलग-अलग रक्षा उत्पाद भी बेचे हैं।

Also Read – फिर गिरफ्तार होंगे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan, इस बार ज़मानत भी नहीं होगी!

भारत और फ्रांस सांस्कृतिक स्तर पर भी एक दूसरे के काफी करीब आ रहे हैं। इसे इस बात से समझा जा सकता है कि भारतीय छात्र जिस विदेशी भाषा को सबसे ज्यादा सीख रहे हैं, वह फ्रेंच भाषा है। इसके अलावा फ्रांस में पढ़ाई के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या भी बढ़ रही हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस का यह दौरा भारत के लिए सुरक्षा एवं सांस्कृतिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हो गया है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *