Delhi Yamuna Flood : दिल्ली में बाढ़ का कहर, 45 साल का रिकॉर्ड टूटा, स्कूल, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद, गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी।

Delhi Yamuna Flood : देशभर में हो रही लगातार बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ दिल्ली में भी बाढ़ के हालात हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है जिसकी चिंता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने व्यक्त की है। अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर दिल्ली में बाढ़ के हालात के बारे में बताया। उन्होंने लोगों के साथ साथ विधायकों से भी अपील की है कि हर संभव मदद का प्रयास करें।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लोगो से अनुरोध किया कि “यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जलस्तर के कारण यमुना के आसपास की सड़कों में जलभराव की समस्या हो रही है” उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक-दूसरे का हर संभव सहयोग करें।

इसके अलावा केजरीवाल ने कल दिल्ली में बाढ़ के हालातों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। इसमें उन्होंने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के बारे में बताया था। कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया था कि यमुना का जलस्तर 205.33m तक पहुंच गया था जो आज 208.46m तक पहुंच गया है। यमुना नदी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली का मौजूद जलस्तर पिछले 45 सालों में सबसे अधिक है। इससे पहले दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 1978 में सबसे अधिक 207.49m दर्ज किया गया था। उस समय दिल्ली में बाढ़ आई थी। दिल्ली में यमुना नदी में इतनी अधिक मात्रा में पानी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से आ रहा है। इस समय हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहां स्थिति काफी चिंताजनक है।

गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी।

Delhi Yamuna Flood की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में बाढ़ के हालात तो के बारे में गृह मंत्री अमित शाह को भी चिट्ठी लिखी है। अमित शाह को लिखी चिट्ठी में उन्होंने अनुरोध किया है कि दिल्ली में पिछले 3 दिनों से बारिश नहीं हुई है। फिर भी यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

हरियाणा में स्थित हथिनी कुंड बैराज से असीमित गति से छोड़े जाने वाले पानी की वजह से लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। हथिनी कुंड बैराज से पानी को एक सीमित गति से ही छोड़ा जाए ताकि यमुना का जलस्तर काबू में आ सके।

वजीराबाद चंद्रावल, ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद किया बंद।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके जानकारी दी कि यमुना के बढ़ते हुए जलस्तर को देखते होगे वजीराबाद चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की समस्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि जैसे ही यमुना का स्तर सामान्य स्थिति में होगा पानी की सप्लाई जल्द से जल्द चालू कर दी जाएगी।

Also Read – बाढ़ और लैंडस्लाइड से 56 की मौत, 7 राज्यों में आपदा का दंगल; दिल्ली में बारिश का खतरा, केजरीवाल ने कहा – हमारा सिस्टम ऐसी आपदाओं के लिए तैयार नहीं

प्रभावित इलाकों में स्कूल की बंद एवं ट्राफिक की एडवाइजरी जारी की।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके जानकारी दी कि दिल्ली के सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया है। स्थिति सामान्य होने तक स्कूल बंद ही रहेंगे।

इसके अलावा दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे जलभराव प्रभावित इलाकों में जाने से बचें। दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है एवं इन कमर्शियल वाहनों को पूर्वी एवं पश्चिमी पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया गया है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *