Morocco Earthquake Update: भूकंप में मरने वालों की संख्या 2000 के पार, माराकेच में 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Morocco Earthquake Update: शुक्रवार रात मोरक्को में आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 2000 के पार पहुंच गई है। इसके अलावा लगभग 2059 लोग घायल भी हुए हैं। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, इस भूकंप की वजह से माराकेच और उसके आसपास के इलाकों में 3,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 रिक्टर स्केल और इसका केंद्र माराकेच से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में हाई एटलस के पहाड़ों पर था।

मोरक्को की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शहर के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक माराकेच में स्थित 12वीं सदी की कौतौबिया मस्जिद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस मस्जिद की 69 मीटर (226 फुट) ऊंची मीनार भी गिर गई।

लोगों की आप बीती

इस भूकंप ने पूरे मोरक्को को हिलाकर रख दिया है। भूकंप केंद्र के पास एक गांव में बचाव कर्मी नंगे हाथों से मलवा उठा रहें हैं। स्थानीय नागरिक मोहम्मद अजाव ने बताया कि जब मुझे महसूस हुआ कि मेरे पैरों के नीचे धरती हिल रही है और मेरा मकान झुक रहा है। तभी मैंने अपने बच्चों को दौड़कर घर से बाहर निकाला। लेकिन मेरे पड़ोसी ऐसा ना कर सके और इस भूकंप में पिता पुत्र सहित पूरा परिवार खत्म हो गया।

समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार इस शक्तिशाली भूकंप में कई इमारतें नष्ट हो गई है। भूकंप के 1 दिन बाद भी लोगों ने हाई एटलस पर्वत पर खुले में रात बिताई। ऐतिहासिक शहर माराकेच भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। भूकंप की वजह से मिट्टी की ईंटों, पत्थरों और खुरदरी लकड़ी से बने घर टूट गए। अभी भी मलवे में दबे हुए ज़िंदा लोगों को बचाने का अभियान जारी है। स्थानीय लोगों को अन्य जगहों पर पलायन करना पड़ रहा है।

Morocco भूकंप के झटके स्पेन तक

यह भूकंप कितना भयानक था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भूकंप के झटके 900 किलोमीटर दूर दक्षिणी स्पेन के ह्यूलवा और जेन इलाके तक महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था। लेकिन यह भूकंप सामान्य तीव्रता के गहरे भूकंप की तुलना में अधिक विनाशकारी था। USGS के अनुसार, यह भूकंप मोरक्को में 1960 के बाद आया सबसे घातक भूकंप था जिसमें लगभग 12000 लोगों की मौत हुई थी।

Morocco Earthquake Update- पूरे विश्व से हुई सहयोग की पहल

भूकंप की जानकारी मिलने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह ही ट्वीट करके मोरक्को के भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी एवं मोरक्को को हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही थी।

इसके बाद नई दिल्ली में आयोजित हो रहे G20 Summit में शामिल नेताओं के अलावा दुनिया भर से नेताओं एवं सेलिब्रिटीज ने मोरक्को को सहायता प्रदान करने की बात की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मोरक्को भूकंप में हुए जान माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि “इस कठिन क्षण में अमेरिका मोरक्को और मेरी मित्र राजा मोहम्मद VI के साथ खड़ा है और मेरा प्रशासन मोरक्को के लोगों के लिए कोई भी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है”।

इसके अलावा इसराइल, अल्जीरिया, टर्की, फ़्रांस, स्पेन, रोमानिया ताईवान सहित दुनियांभर के देशों से मोरक्को को सहायता प्रदान करने की बात कही गई है। इसके अलावा दुनिया भर की सेलिब्रिटीज ने भी मोरक्को की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है।

Morocco Earthquake Live Update

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक तथा X पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *