खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह से जुडी बड़ी खबर: ताज़ा अपडेट

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 23 अप्रैल को मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के साथ NSA का सामना कर रहे वारिस पंजाब डे (WPD) संगठन के प्रमुख को भी गिरफ्तार किया है। बीते कई दिनों से पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए अभियान चला रही थी।
इसी अभियान के तहत अमृतपाल को पुलिस ने आसाम से गिरफ्तार किया।

बता दें कि अमृतपाल सिंह ने खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के जन्म स्थान, पंजाब के रोडे में खालसा गुरुद्वारे में एक सभा को संबोधित किया था। पिछले साल सितंबर में इसी गुरुद्वारे में अमृतपाल सिंह की दस्तरबंदी की गई थी।

डिब्रूगढ़ जेल में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को किया शिफ्ट

पुलिस के सूत्रों के अनुसार, खालिस्तान समर्थक नेता को इस समय असम की डिब्रूगढ़ जेल में स्थानांतरित किया जा रहा है। जहां उनके संगठन के अन्य सदस्य पहले से ही बंद हैं। अम्रतपाल की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय खुफिया विभाग (NIA) के संयुक्त अभियान से की गई थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शनिवार को जब अमृतपाल की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि कभी ऐसा हो. “

कट्टरपंथी और खालिस्तान नेता अमृतपाल सिंह के दो और सहयोगियों को 18 अप्रैल को पंजाब और दिल्ली पुलिस के एक संयुक्त अभियान में पंजाब के मोहाली में गिरफ्तार किया गया था।

36 दिन से था फरार

इससे पहले अमृतपाल सिंह 18 मार्च को जालंधर जिले में वाहनों की अदला-बदली करके पुलिस के चंगुल से बीच निकला था और फिर 28 मार्च को होशियारपुर से भी पुलिस के जाल से बच गया था जब वह अपने प्रमुख सहयोगी पापलप्रीत सिंह के साथ पंजाब लौटा था।

पंजाब पुलिस ने रविवार को अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट में कहा, “अमृतपाल सिंह पंजाब के मोगा में गिरफ्तार।” पुलिस ने नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया, कोई भी फर्जी खबर शेयर न करें और हमेशा सत्यापित और साझा करें।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *