चंद्रमा के बाद अब हम जायेंगे सूर्य पर, ISRO ने सूर्य के अध्ययन के लिए Aditya L1 मिशन की घोषणा की।

ISRO Aditya L1 : चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचने के बाद वह लगातार अपना काम कर रहा है। भारतीय चंद्रयान 3 की सफलता की खुशी से निकल नहीं पाए थे कि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) द्वारा भारतीयों की खुशी में एक और लम्हा जोड़ दिया।

ISRO ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए अगले माह सितंबर में अपना अंतरिक्ष यान भेजने की घोषणा की। ISRO ने सोमवार को घोषणा की कि वह 2 सितंबर 2023 को श्रीहरिकोटा से सुबह 10:50 बजे पर सूर्य का अध्ययन करने के लिए अंतरिक्षयान PSLV-C57 Aditya L1 मिशन लॉन्च करेगा।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लांच होने वाला Aditya L1 अंतरिक्ष यान को L1 यानी सूर्य-प्रथ्वी का लैग्रेंजियन प्वाइंट से सोलर का दूरस्थ अवलोकन और सौर विंड का अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह लैग्रेंजियन प्वाइंट पृथ्वी से 1.4 मिलियन किलोमीटर दूर स्थित है। सूर्य पर अध्ययन के लिए लॉन्च किया जाने वाला यह मिशन पूर्ण रूप से पहला भारतीय अंतरिक्ष मिशन है। लैग्रेंजियन प्वाइंट वह बिंदु होता है जो अंतरिक्ष में सूर्य और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बलों द्वारा निर्मित होता है।

ISRO ने सोशल मीडिया पर बताया कि Aditya L1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला भारतीय अंतरिक्ष यान है। Aditya L1 मिशन का उद्देश्य L1 (लैग्रेंजियन प्वाइंट) के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है। यह सूर्य की सबसे बाहरी परतों, क्रोनोस्फियर, कॉरोना का अध्ययन करने के लिए अपने साथ सात पेलोड ले जायेगा। इसके अलावा ISRO द्वारा बताया गया कि Aditya L1 मिशन राष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से किया जाने वाला पूर्णत स्वदेशी मिशन है।

1.4 मिलियन किलोमीटर और 4 महीने का समय

ISRO द्वारा सूर्य पर भेजे जाने वाला Aditya L1 रॉकेट पृथ्वी से कुल 1.4 मिलियन किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यह दूरी चंद्रमा से चार गुना से भी अधिक है। शुरुआत में इसे पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जायेगा। इसके बाद इसे ऑनबोर्ड प्रोपल्शन का उपयोग करते हुए लैग्रेंजियन प्वाइंट की ओर भेजा जायेगा। यह लॉन्चिंग के बाद L1 लैग्रेंजियन प्वाइंट तक पहुंचने में लगभग 4 महीने का समय लेगा।

ISRO ने Aditya L1 की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से देखने के लिए किया इनवाइट।

ISRO ने लोगों सूर्य का अध्ययन करने वाला मिशन Aditya L1 रॉकेट की लॉन्चिंग को श्रीहरिकोटा में लॉन्च व्यू गैलरी से देखने के लिए भी आमंत्रित किया है। ISRO ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर PSLV-C57 रॉकेट लॉन्च को लॉन्च व्यू गैलरी से लाइव देखने के लिए पंजीकृत करने का विकल्प दिया है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें

खबर ये भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *