ISKCON फिर विवादों में, यह अपनी सभी गायों को कसाईयों को बेचता है, यह सबसे बड़ा धोखेबाज है – मेनका गांधी

बीजेपी सांसद एवं Animal Right Activist (पशु अधिकार कार्यकर्ता) मेनका गांधी ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें देश का सबसे बड़ा धोखेबाज बताया है। उन्होंने ISKCON पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपनी गौशालाओं से गायों को कसाइयों को बेचते हैं।

मेनका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 55 सेकंड के इस वीडियो में वे ISKCON को देश का सबसे बड़ा धोखेबाज बता रहीं हैं। बता दें कि मेनका गांधी सांसद के साथ-साथ एक Animal Right Activist (पशु अधिकार कार्यकर्ता) एवं पर्यावरणविद भी है।

जबकि ISKCON की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह दुनियाभर में “हरे कृष्णा आंदोलन” के रूप में जाना जाता है। यह बड़े पैमाने पर समाज में आध्यात्मिक ज्ञान का व्यवस्थित रूप से प्रचार करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह जीवन में मूल्यों के असंतुलन की जांच करने और वास्तविक एकता और शांति प्राप्त करने के लिए सभी लोगों को आध्यात्मिक जीवन की तकनीकों में शिक्षित करने का कार्य करता है।

इस वीडियो में मेनका गांधी कहतीं हैं कि “मैं हाल ही में उनके (ISKCON) के अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) गौशाला में गई थी। जहां एक भी गाय सुखी नहीं थी। किसी भी गाय का बछड़ा नहीं था। इसका मतलब सभी बेच दिए गए थे। उन्होंने कहा कि ISKCON अपनी सभी गायों को बूच़डखानों को बेच रहा है। जितनी गायों को इन्होंने बूच़डखानों और कसाईयों को बेचा है, इतना शायद किसी और ने नही बेचा।

इसके अलावा मेनका गांधी ने यह भी कहा कि ISKCON वाले गौशाला चलाने के नाम पर सरकार से बड़े-बड़े फायदे लेती है। वे सरकार से बड़ी-बड़ी जमीन गौशाला के नाम पर लेकर गायों को बेचकर देश के साथ सबसे बड़ी धोखेबाजी कर रहे हैं।

ISKCON ने दी सफ़ाई

मेनका गांधी के ISKCONपर गंभीर आरोप वाले वीडियो के वायरल होने के बाद ISKCONसंस्था की तरफ़ से सफाई दी गई है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने जवाब में ISKCON के राष्ट्रीय प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंद दास ने अपने जवाब में कहा है कि श्रीमती मेनका गांधी द्वारा ISKCONपर लगाए गए अप्रमाणित और गलत है।

इसके अलावा अपने बयान में ISKCON ने कहा है कि “ISKCON ने दुनिया के कई हिस्सों में गए संरक्षण का बीड़ा उठाया है। जहां गौमांस एक मुख्य आहार था। भारत में ISKCON, 60 से अधिक गौशालाएं चलता है, जो सैकड़ो पवित्र गायों और बैलों की रक्षा करती है। उनके पूरे जीवनकाल के लिए व्यक्तिगत देखभाल प्रदान करती है। वर्तमान में ISKCONकी गौशालाओं में कई लावारिस एवं घायल गायों की देखभाल की जाती है”।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि ISKCONने पिछली पीढ़ियों की तरह गाय की पूजा और देखभाल की संस्कृति को पुनर्जीवित करने में मदद करने के लिए किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए गाय देखभाल तकनीक पर प्रशिक्षण कार्य शुरू किया है। कई ISKCON गौशालाओं को सरकार या गौशाला संघ द्वारा उनके उच्च देखभाल मानकों के लिए मान्यता प्राप्त है। इसके लिए हमारी सराहना की जाती है।

कुछ समय पहले भी रहा था ISKCON विवादों में

बीते जुलाई के महीने में ISKCON के कथावाचक अमोघ लीला दास महाराज को भी स्वामी विवेकानंद जी पर उनके विवादित बयान के लिए एक माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। दरअसल उन्होंने एक सवाल के जवाब में स्वामी विवेकानंद जी को मछली खाने वाला एवं स्मोकिंग करने वाला बताया था। इसके बाद विवाद काफी बढ़ने लगा जिसे देखकर ISKCONने अमोघ लीला दास महाराज को एक माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

खबर ये भी….

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक तथा X पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *