इंडिगो ने 500 एयरबस A320 एयरक्राफ्ट का दिया ऑर्डर: दुनिया में सबसे बड़ी खरीदी, एअर इंडिया को छोड़ा पीछे

इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड यानी इंडिगो ने अपनी विस्तृत एयरक्राफ्ट फ्लीट को और भी मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को इंडिगो ने 500 एयरबस A320 फैमिली एयरक्राफ्ट खरीदने का ऐलान किया है। इस ऑर्डर के साथ ही इंडिगो भारत की पहली एयरलाइन बन गई है, जो एक बार में इतना बड़ा ऑर्डर देने वाली है। इन एयरक्राफ्ट्स की डिलीवरी 2030 से 2035 के बीच होने की उम्मीद है।

इंडिगो के इस ऑर्डर में A320 नियो, A321 नियो और A321 XLR एयरक्राफ्ट शामिल

इस ऑर्डर के साथ ही कॉमर्शियल एविएशन के इतिहास में एक और रिकॉर्ड बन गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट ऑर्डर है, जो भारत में दर्ज हुए है। पहले यह रिकॉर्ड एअर इंडिया के नाम था।

इंडिगो के इस बड़े ऑर्डर की लागत के बारे में बताया जा रहा है कि यह 50 अरब डॉलर यानी 4.09 लाख करोड़ रुपए के बराबर होगी। हालांकि, इस ऑर्डर पर वास्तविक डिस्काउंट मिलने की संभावना है। इस प्रकार के बड़े सौदों पर आमतौर पर डिस्काउंट मिलता है।

इस ऑर्डर में A320 नियो, A321 नियो और A321 xlr एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इससे इंडिगो की फ्लीट में नवीनतम तकनीक और सुविधाओं से लैस एयरक्राफ्ट शामिल होंगे, जो यात्रियों को और भी उत्कृष्ट अनुभव देने में मदद करेंगे।

इंडिगो के पास अब तक 1330 विमानों की डील

IndiGo के पास फिलहाल 300 से ज्यादा विमान हैं और उसके पास पहले से ही 480 विमानों के ऑर्डर हैं, जिनकी डिलीवरी 2030 के आखिर तक होने की उम्मीद है। इस नए ऑर्डर के साथ इंडिगो अब तक एयरबस के साथ टोटल 1,330 विमानों की डील कर चुकी है। एयरलाइन ने बताया कि 500 विमानों की डिलीवरी 2030 से 2035 के बीच होगी।

इंडिगो ने बढ़ाई अपनी इंटरनेशनल सीट हिस्सेदारी, 30% तक पहुंचने की योजना

  1. IndiGo भारत के सबसे बड़े एविएशन मार्केट में 61% हिस्सेदारी रखती है।
  2. इस वर्ष, इंडिगो ने एयरबस के साथ 500 एयरक्राफ्ट के ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे इंडिगो एयरलाइन के विमानों की संख्या 1330 होगी। यह इंडिगो को दुनिया के सबसे बड़े एयरबस फैमिली कस्टमर बनाता है।
  3. इंडिगो अपनी इंटरनेशनल सीट हिस्सेदारी को 2023-24 में 23% से बढ़ाकर अगले दो सालों के भीतर 30% तक पहुंचाना चाहती है। एयरबस के CEO गिलौम फाउरी ने बताया कि अगले दशक में उनके पास 1000 से अधिक विमानों के ऑर्डर बुक हैं।
  4. इंडिगो वर्तमान में 26 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, जिससे 75 इंटरनेशनल सिटीज को सर्विस मिलती है। इंडिगो की फ्लीट में 300 से अधिक विमान हैं जो देश के 78 शहरों को जोड़ते हैं|

टाटा ग्रुप की एयर इंडिया ने चार महीने पहले अपने ऑर्डर के साथ रिकॉर्ड बनाया

इंडिगो ने टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया ने चार महीने पहले दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील साइन की थी, जिसमें वे 470 एयरक्राफ्ट खरीदने का ऑर्डर देने वाले थे। इस नई डील के बाद, एअर इंडिया को 250 एयरक्राफ्ट फ्रांस की कंपनी एयरबस से और 220 एयरक्राफ्ट अमेरिकी कंपनी बोइंग से मिलेंगे।

Also Read | Akasa Air में पी बीड़ी हुआ गिरफ्तार, शौचालय में सिगरेट पीने की बताई बात

एअर इंडिया के टोटल ऑर्डर में से, 31 एयरक्राफ्ट सर्विस में शामिल होने के लिए साल के आखिर तक तैयार हो जाएंगे, जबकि बाकी विमान 2025 मध्य तक डिलीवर होंगे। ऑर्डर प्राइस के बारे में एअर इंडिया ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में डील की कुल मान्यता 70 अरब डॉलर (करीब 5.79 लाख करोड़ रुपये) बताई जा रही है। इसमें बोइंग के साथ हुई डील की मान्यता 34 अरब डॉलर (करीब 2.81 लाख करोड़ रुपये) बताई गई है।

टाटा ग्रुप के एअर इंडिया को खरीदने के बाद यह उनका पहला एयरक्राफ्ट ऑर्डर है, जबकि साल 2005 के बाद यह पहली बार है जब एअर इंडिया ने एयरक्राफ्ट की खरीदारी की है। इससे पहले, एयरलाइन ने 111 एयरक्राफ्ट के लिए ऑर्डर दिया था, जिसमें 68 बोइंग और 43 एयरबस थे। इस डील की मूल्य 10.8 अरब डॉलर थी।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *