ICMR की रिसर्च के अनुसार भारत विश्व में डायबिटीज के मरीजों का अब हब बन चुका है। देश में अब 10 करोड़ से अधिक मरीज।

ICMR: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की ताजा रिसर्च के अनुसार भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। डायबिटीज के मामले में भारत दुनिया का सबसे ज्यादा मरीजों वाला देश है। “The Lancet Diabetes and Endocrinology journal” में छपी ख़बर के अनुसार ICMR की नई रिसर्च कहती है कि भारत में 10 करोड़ से अधिक डायबिटीज के मरीज है। ICMR की यह रिपोर्ट नींद उड़ाने वाली है।

ICMR के अनुसार भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या हर साल 11 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। यानि सन 2019 के बाद भारत में डायबिटीज मरीजों की संख्या का आंकड़ा 7 करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ से अधिक हो गया है। 4 सालों में 44 प्रतिशत तक डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होना भारत के लिए एक चिंता का विषय है।

इसके अलावा ICMR की इस रिसर्च में बताया गया है कि लगभग 15.3 प्रतिशत यानि 15 करोड़ से अधिक जनसँख्या प्री-डायबिटीज से ग्रसित हैं। बता दें कि प्री-डायबिटीज वही स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का शुगर लेवल सामान्य से अधिक है लेकिन वह है डायबिटीज की कैटेगरी में नहीं आता है। प्री-डायबिटीज कहते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि डायबिटीज पर यह अध्ययन अक्टूबर 2008 से दिसंबर 2020 के बीच 1,13,043 व्यक्तियों के डाटा सैंपल पर आधारित है। इसमें से 75000 से अधिक लोग ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हैं।

डायबिटीज के अलावा हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा भी समस्या

ICMR का डायबिटीज पर किया गया यह अध्ययन में बताया गया है कि भारत में डायबिटीज के अलावा हाई ब्लड प्रेशर और मोटापा जैसी बीमारियां भी बहुत बड़ी समस्या बनकर सामने आई हैं। इन प्रकार की बीमारियों में हो रही आश्चर्यजनक बढ़ोतरी के पीछे कारण भारतीयों की बदलती हुई जीवन शैली है, जो व्यायाम एवं शारीरिक मेहनत से दूर होती जा रही है। इसके अलावा तनाव भी एक बहुत बड़ा कारण है।

इस अध्ययन में पाया गया कि 35.5 प्रतिशत लोगों को हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप की बीमारी है इसके अलावा लगभग 40% लोक पेट के मोटापे से ग्रसित हैं एवं 28% से ज्यादा लोग शरीर के दूसरे भागों के मोटापे से ग्रसित है। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी बहुत ज्यादा लोगों में पाई जाने लगी है जिसकी वजह से आए दिन हार्ट अटैक की खबरें देखने को मिलती है।

ICMR द्वारा पूरे देश में किया गया रिसर्च

ICMR के शोधकर्ताओं के अनुसार डायबिटीज हाई ब्लड प्रेशर हाई कोलेस्ट्रॉल एवं मोटापे से संबंधित यह रिसर्च देश 31 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों से लिए गए सैंपल पर आधारित है।

इसे भी पढें- मन, शरीर और आत्मा के लिए योग के अतुल्य लाभ |

इस रिसर्च में भारत के सभी राज्यों में से गोवा में डायबिटीज के टाइप 1 एवं टाइप 2 के मामले सबसे अधिक पाए जाते हैं। दूसरे नंबर पर पुडुचेरी है। इसके अलावा देश में उत्तर प्रदेश में डायबिटीज के सबसे कम मरीज पाए जाते है लेकिन पूरे देश का औसत देखा जाए तो यह 15% है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *