हैदराबाद : पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर होटल में अपत्तिजनक स्थिति का वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पास स्थित नारायणगुड़ा से चौकाने वाली ख़बर सामने आई है। नारायणगुड़ा पुलिस ने गुरुवार को दो व्यक्तिओं को एक लड़की का आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों द्वारा बनाए गए इस वीडियो की साजिश में लड़की का बॉयफ्रेंड भी शामिल बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 23 साल की यह लड़की एक कॉलेज छात्रा है। छात्रा ने शिकायत में बताया कि वह 7 महिने पहले पूर्णेश यादव नाम के युवक से इंस्टाग्राम पर मिली। पूर्णेश यादव ने खुद को चेन्नई के एक कॉलेज में BTech थर्ड ईयर का स्टूडेंट बताकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद यह दोनों प्रेम प्रसंग में पड़ गए।

लड़की का होटल में बनाया वीडियो

एक दिन अचानक इस इंस्टाग्राम वाले दोस्त पूर्णेश यादव ने इस लड़की से कुछ आवश्यक काम के लिए पैसे मांगे। लड़की ने इन रूपयों को असलम नाम के अपने दुसरे दोस्त से उधार मांगा। बता दे इस असलम नाम के युवक से भी उस महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम पर ही हुई थी। असलम ने अपने अन्य दोस्त साईं चरण से पैसे लेकर उस महिला को रुपए उधार देने के लिए हामी भर दी लेकिन इसके बदले असलम ने उस लड़की को होटल में उसके साथ एक रात गुजारने के लिए कहा। इस बात पर वह लडकी राजी हो गई।

नारायणगुड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार असलम और पीड़ित लड़की दोनों ने एक होटल में साथ में रात गुजारी। इसी दौरान असलम और उसके साथी दोस्त ने होटल के कमरे में पहले से कैमरा छुपाकर लगा दिया था। जिस वजह से उस लड़की की आपत्तिजनक स्थिति की पूरी वीडियो क्लिप बन गई। असलम ने यह वीडियो क्लिप अपने दोस्त स्थायीकरण को शेयर की एवं उसके बाद इस वीडियो क्लिप कोशिश की वीडियो प्लेटफार्म स्नैपचैट पर भी शेयर किया गया।

लड़की के बॉयफ्रेंड ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

उस लड़की के बॉयफ्रेंड पुर्णेश यादव को यह आपत्तिजनक वीडियो मिला। जिसके बाद पुर्णेश ने उस लड़की को यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने की धमकी दी। बाद में पुलिस कार्रवाई में यह भी पता चला कि लड़की के बॉयफ्रेंड पुर्णेश यादव ने इस आपत्तिजनक वीडियो को अपने घर के सदस्यों सहित अन्य लोगों के साथ भी शेयर किया था।

हैदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

इस घटना के बाद लड़की ने हैदराबाद पुलिस की सहायता मांगी। पुलिस ने इस मामले में महिला का शोषण एवं महिला के साथ आपराधिक मुकदमा के लिए IPC की धारा 354 के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद साई चरण एवं असलम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस अपने स्तर पर इस मामले की कार्रवाई कर रही है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *