फिर से शुरु होगी कांग्रेस की “Bharat Jodo Yatra”, इस बार इस यात्रा के तहत देश के हर जिले को जोड़ने की योजना।

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस अब कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली बहुचर्चित “भारत जोड़ो यात्रा” की याद में देशभर में जिला स्तर पर यात्राएं आयोजित करने की तैयारी में है। भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल सितंबर माह में शुरू हुई थी। इस यात्रा के साथ देशभर के कई बड़े बड़े लोग एवं सेलिब्रिटी भी जुड़े थे। अब एक बार फिर कांग्रेस इस सितंबर माह से देशभर के जिलों से होती हुई एक नई यात्रा शुरू करनी की तैयारी में है।

“Bharat Jodo Yatra” के 1 साल पूरा होने की याद में हो सकता है इसका ऐलान।

कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर देश के हर जिलों में पहुंचने के लिए क्रॉस एंट्री मार्च की शुरुआत करने की योजना बना रही है। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी पार्टी के कई नेताओं के साथ 4000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेंगे और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत भी करेंगे।

सूत्रों के अनुसार इस साल 7 सितंबर 2023 को Bharat Jodo Yatra के 1 साल पूरा होने के उपलक्ष में कांग्रेस जिला स्तर पर यात्राएं आयोजित करेगी। कांग्रेस द्वारा इसका ऐलान भी 7 सितंबर को करने की संभावना है। इसके तहत यात्राएं कितनी लंबी होगी, इसकी रूपरेखा एवं अन्य पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

इस यात्रा से राहुल गांधी की छवि में हुआ था बड़ा बदलाव

कई राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि कांग्रेस की इस “Bharat Jodo Yatra” के परिणाम में राहुल गांधी की छवि में बड़ा परिवर्तन आया है। राहुल गांधी अब विरोधियों के लिए एक अनिच्छिक और अंशकालिक राजनेता से एक परिपक्व और मजबूत राजनेता के रूप में सामने आए हैं।

“Bharat Jodo Yatra” एवं इसके बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद से विरोधियों द्वारा राहुल गांधी को बड़ी गंभीरता से लिया जाता है। कांग्रेस महासचिव और पार्टी सहयोगी दिग्विजय सिंह एवं इस यात्रा के पीछे के रणनीतिकार माने जाने वाली जयराम रमेश ने तब कहा था कि राहुल गांधी की छवि में परिवर्तन यात्रा का कारण नहीं बल्कि इसका परिणाम था।

यात्रा में शामिल हुए थे कई नामी गिरामी लोग

भारत जोड़ो यात्रा में राजनेताओं के अलावा देशभर से कई हस्तियां शामिल हुई थी। इनमें पूर्व सेना जनरल अध्यक्ष दीपक कपूर, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन और पूर्व वित्त सचिव अरविंद पनगढ़िया जैसे प्रसिद्ध लोगों के अलावा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर एवं प्रसिद्ध लेखक पेरूमल मुरूगन सहित देश की मशहूर हस्तियां इस यात्रा में शामिल हुईं थीं।

Bharat Jodo Yatra एक नज़र

राहुल गांधी द्वारा लीड की गई कांग्रेस की “Bharat Jodo Yatra” पिछले साल 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू होकर 30 जनवरी 2023 को कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हुई थी। कांग्रेस के अनुसार इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भाजपा की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है।

150 दिनों तक और लगभग 4100 किलोमीटर तक चलने वाली इस यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के स्टालिन द्वारा कन्याकुमारी में की गई थी। यह यात्रा 30 जनवरी 2023 को कश्मीर के श्रीनगर में राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं के भाषण के साथ समाप्त हुई थी।

खबर ये भी…

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *