Chandrayaan 3 : इंजन, सेंसर फैल होने के बाबजूद भी सॉफ्ट लेंडिंग करेगा चंद्रयान 3, पिछली गलतियों से सीखकर किया है डिजाइन- ISRO चेयरमैन

Chandrayaan 3 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद सफलतापूर्वक एक के बाद एक कदम आगे बढ़ाता चला जा रहा है। बीते 5 अगस्त को Indian Space Research Organisation (ISRO) ने जानकारी दी थी कि Chandrayaan 3 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया। चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद ISRO द्वारा Chandrayaan 3 द्वारा भेजी गई तस्वीरों को भी शेयर किया गया।

Chandrayaan 3 हर हाल में करेगा सॉफ्ट लेंडिंग।

ISRO के चेयरमैन एस सोमनाथ ने हाल ही में दिशा भारत द्धारा अयोजित कार्यक्रम Bharat’s Pride Space Mission में बातचीत करते हुए बताया कि Chandrayaan 3 का लेंडर विक्रम 23 अगस्त को हर हाल में चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। भले ही उसके सभी सेंसर और दोनों इंजन काम करना बंद कर दें।

ISRO अध्यक्ष को यह दृढ़ विश्वास इसलिए है क्योंकि इस बार ISRO ने Chandrayaan 2 की गलतियों से सबक लेते हुए लेंडर “विक्रम” को इस तरह से डिजाइन किया है कि वह चंद्रमा पर आने वाली हर समस्याओं को झेलते हुए चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकें बशर्ते इसका प्रोपल्शन सिस्टम सही से काम करे।

यदि chandrayaan3 का प्रोपल्शन सिस्टम सही से काम करता रहा तो भले ही इसके सभी सेंसर एवं दोनों इंजन काम करना बंद कर दें फिर भी यह सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। लेंडर प्रोपल्शन सिस्टम वह प्रक्रिया है जिससे यान की रफ्तार को धीमा किया जाएगा।

ISRO अध्यक्ष ने कहा कि हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगर विक्रम में दो इंजन एक बार भी काम नहीं करते हैं। तब भी यह चंद्रमा पर उतर सके। उनके मुताबिक ISRO की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि होरिजेंटल डिजाइन वाले विक्रम को चंद्रमा की सतह पर वर्टिकली उतारना। यह ऑपरेशन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि चंद्रयान-2 के दौरान भी सबसे बड़ी गलती यही हुई थी।

Chandrayaan 3 द्वारा भेजी गई चन्द्रमा की तस्वीरें
Chandrayaan 3 द्वारा भेजी गई चन्द्रमा की तस्वीरें

ISRO ने ट्वीट करके बताया कि Chandrayaan3 ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद 9 अगस्त को “डी-ऑर्बिटिंग” की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अब इसके बाद ऐसी ही “डी-ऑर्बिटिंग” प्रक्रिया 14 अगस्त को 11:30 से 12:30 के बीच एवं 16 अगस्त को होगी।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *