Central Employment DA Hike: केन्द्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, सरकार ने महंगाई भत्ते को 4% बढ़ाने की दी मंजूरी, 1 जुलाई से होगा लागू

Central Employment DA Hike : दिवाली से पहले ही मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते को 4% बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर अब 46% हो गया है। इसकी घोषणा आज 18 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की।

सरकार के Central Employment DA Hike फैसले के बाद एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसमें लगभग 47 लाख कर्मचारी एवं लगभग 68 लाख पेंशनभोगी शामिल है।

बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से लागू होगा। इसीलिए बकाया भत्ते का भुगतान किया जाएगा। इसका मतलब साफ है कि केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर मिलेगा।

बता दें कि कर्मचारी और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते को Customer Price Index for Industrial Workers (CPI-IW) के आधार पर तय किया जाता है। अभी तक एक करोड़ से अधिक केंद्री कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को 42% महंगाई भत्ता मिल रहा था।

DA Hike पर सरकार का नोटिफिकेशन
DA Hike पर सरकार का नोटिफिकेशन

इससे पहले महंगाई भत्ता आखरी बार 24 मार्च 2023 को बढ़ाया गया था। तब भी इसे 4% बढ़कर 38% से 42% कर दिया गया था। यह 1 जनवरी 2023 से लागू हुआ था। महंगाई की भरपाई करने के लिए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता प्रदान किया जाता है।

खबर ये भी

महंगाई समय के साथ-साथ बढ़ती है और यह CPI-IW के माध्यम से पता लगाई जाती है। महंगाई भत्ते (Central Employment DA Hike) को 1 वर्ष में दो बार समय समय पर रिवाइज किया जाता है।

खबर ये भी….

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक तथा X पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *