चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अधिकारियों की हवाई यात्रा एवं 5 स्टार होटलों में रुकने पर लगाई रोक, फिजूल खर्च के संबंध में पढ़े आदेश।

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने मंगलवार 8 अगस्त को राज्य में एक महत्त्वपूर्ण आदेश लागू किया। उन्होंने राज्य के केंद्र शासित प्रशासन के अधिकारियों को आधिकारिक काम से दिल्ली जाने के लिए हवाई यात्रा एवं 5 स्टार होटलों में रहने पर रोक लगा दी।

राजभवन द्वारा चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के नाम से जारी किए गए एक नोटिस में कहा गया है कि “जिम्मेदार अधिकारियों के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि सार्वजनिक धन की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। फिजूल खर्ची किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दिल्ली की यात्रा हवाई जहाज से एवं वहां 5 स्टार होटल में रुकने की खबर संज्ञान में आने के बाद यह फैसला लिया गया।

वर्तमान परिस्थितियों पर सावधानी पूर्वक विचार करने के बाद अब से यह निर्देशित किया जाता है कि दिल्ली के लिए किसी भी हवाई यात्रा की अनुमति नहीं है। दिल्ली जाने वाली सभी अधिकारी शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों से यात्रा करेंगे। इसके अलावा अधिकारी UT गेस्ट हाउस पंजाब भवन या हरियाणा भवन में रखेंगे लेकिन किसी होटल में नहीं रुकेंगे।

बनवारी लाल पुरोहित ने अधिकारियों से साधारण जीवन जीने का किया आग्रह।

UT अधिकारियों के फिजूलखर्ची पर रोक लगाते हुए एक दिन बाद बनवारी लाल पुरोहित ने अधिकारियों से करदाताओं के खर्चे पर बिजनेस क्लास की हवाई यात्रा लेने के बजाय एक साधारण जीवन जीने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे इस बारे में प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह से भी चर्चा करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप देखें कि चंडीगढ़ से दिल्ली तक इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट का किराया ₹3000 है। जबकि बिजनेस क्लास का किराया ₹25000 से अधिक है। यह 8 गुना से भी अधिक है। तो यह करदाता की मेहनत की कमाई इस तरीके से फिजूल खर्ची में बर्बाद करना उचित नहीं है।

जब उनसे पूछा गया कि वह केंद्र शासित क्षेत्र के अधिकारियों की हवाई यात्रा की जांच कराएंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आज से ही इसकी आवश्यकता नहीं है मुझे यकीन है कि मेरे आदेशों का पालन किया जाएगा। हमारा उद्देश्य सार्वजनिक धन को बचाना है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए एकमात्र तरीका ऐसे फिजूल खर्चो पर अंकुश लगाना होगा।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *