अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के सराय काले खां फ्लाइओवर का करेंगे उद्घाटन।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को सराय काले खां टी-जंक्शन पर बहुप्रतीक्षित थ्री-लेन वाले आधे फ्लावर का उद्घाटन करेंगे। इस फ्लाईओवर के चालू होने के बाद दक्षिण पूर्वी दिल्ली और ITO के बीच बिना किसी सिग्नल के यात्रा की जा सकेगी।

इस फ्लाईओवर को ITO से सराय काले खां, आश्रम और दक्षिण पूर्व दिल्ली के अन्य हिस्सों तक सिग्नल फ्री मार्ग प्रदान करने के उद्देश्य से मौजूदा फ्लाईओवर से अलग 57.70 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।

सराय काले खां का यह आधा फ्लाइओवर 545 मीटर लंबा है। इस फ्लाइओवर में थ्री-लेन, रैंप, स्टिल्ट और यू-टर्न लूप होंगे। इसके ऊपरी रैंप का हिस्सा लगभग 90 मीटर का है। जबकि नीचे की तरफ का रैंप लगभग 95 मीटर का है। स्टिल्ट के हिस्से की लंबाई लगभग 360 मीटर है।

प्रशासन का मानना है कि, यह फ्लाइओवर ITO से आश्रम तक यातायात के लिए कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करेगा। इसके अलावा यह फ्लाइओवर बड़े पैमाने पर सराय काले खां अंतर-राज्यीय बस टर्मिनल और टी-जंक्शन को कम करने में मदद करेगा।

एक अधिकारी के अनुसार, विभाग ने फुटपाथ, भू निर्माण, रेलिंग आदि के साथ स्टिल्ट हिस्से के नीचे के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए दो यू-टर्न और एक चौराहा भी बनाया गया है।

दिल्ली के लोगों को इस क्षेत्र में वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य की वजह से भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब दक्षिण पूर्वी दिल्ली, सरायकाले खां, ITO, IP, प्रगति मैदान और पूर्वी दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों के बीच यात्रा सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। अब दिल्ली वासियों को इस मार्ग से गुजरते वक्त ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

खबर ये भी….

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक तथा X पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *