अनुपम खेर महान कवि रबींद्रनाथ टैगोर की जीवनी पर बनाएंगे फिल्म, लुक देखकर रह जायेंगे दंग।

रबींद्रनाथ टैगोर बायोपिक : अनुपम खेर भारतीय सिनेमा जगत के एक मशहूर अभिनेता हैं। वे अपने अभिनय से कैरेक्टर को असलियत में पर्दे पर उतार देते हैं। अनुपम खेर उन विषयों पर फिल्म में काम करते हैं जो असल जिंदगी से ताल्लुक रखते हैं। हाल ही के कुछ समय में अनुपम खेर ने सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्में एवं किसी व्यक्ति विशेष की जीवनी पर काम किया है। पिछले साल आई फिल्म “द कश्मीर फाइल” में भी उन्होंने दमदार अभिनय किया था।

अब वे भारत के महान कवि, राष्ट्रगान के रचियता एवं नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की जीवनी पर फिल्म बनाएंगे। अनुपम खेर ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वे इस फ़िल्म में महान कवि रविंद्र नाथ टैगोर का किरदार निभाएंगे।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि “वे अपने 158वे प्रोजेक्ट में गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर का किरदार निभाकर काफ़ी खुश हैं।” इसके बाद उन्होंने लिखा कि “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे गुरुदेव को पर्दे पर साकार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जल्द ही इस फिल्म की अधिक जानकारी आपके साथ साझा करूंगा”।

अनुपम खेर द्वारा शेयर किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट में वे बिल्कुल रबींद्रनाथ टैगोर जैसे दिखाई दे रहे हैं। उनके इस लुक को देखकर उनके फैंस काफी तारीफ कर रहें हैं।

अनुपम खेर के फैन्स ने की प्रशंसा।

अनुपम खेर को रबींद्रनाथ टैगोर के रूप में देखकर उनके फैंस ने उनकी तारीफ में कई कमेंट भी लिखे। Aviindia15 नाम के एक यूजर ने लिखा कि “ओ माय गॉड मैं आपको पहचान ही नहीं पा रहा हूं सर.. शानदार। एक अन्य यूजर ने लिखा “मैंने आपको बिल्कुल पहचान ही नहीं पाया। मुझे लगा यह रबींद्रनाथ जी की फोटो है। आप बिल्कुल हुबहू उनकी तरह ही दिख रहे हो।”

एका यूजर ने लिखा कि “सर मैं आपसे कहना चाहता हूं कि यह आपके जीवन का सबसे कठिन किरदार है, जिसे आपने बखूबी निभाया। आपमें गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी दिखाई दे रहे हैं।” बता दें कि इससे पहले भी अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की बायोपिक पर भी काम कर चुके हैं।

उस फिल्म में भी अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह जी को साक्षात पर्दे पर उतार दिया था। उनके अभिनय को लेकर काफी प्रशंसा हुई थी।

गुरूदेव रबींद्रनाथ टैगोर

गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर भारत के महान कवियों में से एक हैं । उनका जन्म 7 मई 18 को 61 को कोलकाता में हुआ था 8 साल की उम्र से उन्होंने कविताएं लिखना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने जीवन में गीतांजलि, पूरबी प्रवाहिनी, शिशु भोलेनाथ जैसी कई मशहूर कृतियों की रचना की थी। रबींद्रनाथ जी ने भारत का राष्ट्रगान “जन गण मन” और बांग्लादेश का राष्ट्रीयगान “आमार सोनार बांग्ला” की रचना की थी।

Also Read – विवादित फिल्म : इस साल आने वाली वो फिल्में जिन पर “आदिपुरुष”, “द केरला स्टोरी” जैसा विवाद होना तय है।

रबींद्रनाथ टैगोर जी सन 1913 में नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। वे भारत ही नही एशिया के पहले व्यक्ति थे, जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला था। उन्हें यह पुरस्कार उनकी रचना “गीतांजलि” के लिए मिला था।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

One thought on “अनुपम खेर महान कवि रबींद्रनाथ टैगोर की जीवनी पर बनाएंगे फिल्म, लुक देखकर रह जायेंगे दंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *