हीट स्ट्रोक: भीषण गर्मी को देखते हुऐ स्वाथ्य मंत्रालय ने बच्चो को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए जारी की एडवाइजरी।

हीट स्ट्रोक: भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को भारत में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी की वजह से बच्चो को होने वाले हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) के लिए चेतावनी जारी की है एवं इससे बचने के उपाय भी बताए हैं। हीट स्ट्रोक यानी आमतौर पर 40° या 104 F से अधिक तापमान पर गर्मी की वजह से मानसिक रूप से आघात पहुंचता है। इसके अलावा इतने अधिक तापमान पर शरीर के अन्य अंग जैसे हृदय, गुर्दा भी प्रभावित होता है।

बता दें कि देश देश के अधिकांश हिस्सों में इस वक्त भयानक गर्मी पड़ रही है। देश के विभिन्न राज्य से दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सहित दक्षिणी राज्य तेलंगाना, तमिलनाडु में तापमान 42 से 48 डिग्री तक है। इसी स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने हेल्थ एडवाइजरी जारी की है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को दिल्ली का तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा इन राज्यों में लू चलने की वजह से भी हालात काफी खराब है। ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों को हीट स्ट्रोक आने का खतरा बना रहता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हीट स्ट्रोक के बताए लक्षण

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बड़ती गर्मी को ध्यान में रखकर बच्चो को इससे बचाने के लिए जारी की गई एडवाइजरी में कुछ लक्षण बताए गए है जो इस प्रकार हैं।

  • नाक या किसी अन्य जगह जैसे पेशाब से खून निकलना।
  • पेशाब कम आना।
  • बच्चे का खाना खाने से मना करना।
  • अत्यधिक चिड़चिड़ापन होना।
  • आंखें अंदर धसना यानि आंखों में कमजोरी आना।
  • मुंह सूखना।
  • शरीर में सुस्ती छाना।
  • दौरे पड़ना।

हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर गर्मी की वजह से हीट स्ट्रोक होने से बचने के लिए कुछ उपाय सुझाए गए हैं जो इस प्रकार है।

  • तापमान अधिक होने की वजह से धूप में 12 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचे।
  • चाय कॉफी जैसी गर्म चीजों का परहेज करें।
  • जितना संभव हो सके बार-बार पानी पीते रहे।
  • ORS एवं घर के बने ठंडे पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
  • हल्के रंग के एवं ढीले कपड़े पहनें।
  • घर से बाहर निकलते समय आंखों को बचाने के लिए चश्मे का प्रयोग करें।
  • सर को ढकने के लिए छाता या कपड़े का प्रयोग करें।

इन सावधानियों को अपनाकर आप गर्मी में होने वाले हीट स्ट्रोक से बच सकते हैं।

हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें?

स्वास्थ्य मंत्रालय एवं वरिष्ठ डॉक्टरों के अनुसार गर्मी की वजह बच्चे या किसी भी व्यक्ति को होने हीट स्ट्रोक होने की स्थिति में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • हीट स्ट्रोक की स्थिति में बच्चे को तुरंत घर के अंदर या छांव में ले जाएं।
  • शरीर को गीले कपड़े से पोंछे एवं सामान्य तापमान का पानी सिर पर डालें। ऐसा करने की वजह से उसके शरीर का तापमान कम होने लगेगा।
  • बच्चे को समय-समय पर चिकित्सकों द्वारा सुझाए गए ठंडे एवं साफ पेय पदार्थ जैसे ORS या नींबू पानी या नींबू का शरवत पिलायें। इससे शरीर में पानी की पूर्ति होगी।
  • यदि बच्चे को लू लग जाए तो उसे तुरंत नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाना चाहिए। यह घातक भी हो सकता है।

Also Read –आरामदायक नींद: स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण रहस्य!

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *