Cyberbullying: सेन्ट्रल केरल जिले में एक महिला को अपने पूर्व प्रेमी द्वारा कथित साइबर धमकी दी जिसके बाद उस महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला सोमवार को कोट्टायम जिले के कडुथुरुथी इलाके के मंजूर गांव में अपने घर में मृत पाई गई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने घटना के संबंध में FIR दर्ज कर ली एवं जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, उसे यह कहते हुए एक शिकायत प्राप्त हुई कि 26 वर्षीय महिला, अथिरा ने अपने पूर्व प्रेमी दसे उनके रिश्ते में अनबन होने के बाद उसके प्रेमी द्वारा साइबर धमकी (Cyberbullying) दी जिसके बाद उस महिला ने अपना जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस ने कहा कि शिकायत में यह भी बताया गया है कि प्रेमी द्वारा उस महिला पर साइबर हमलों किए गए इसके अलावा, व्यक्ति ने दोनों के बीच ऑनलाइन व्यक्तिगत चैट भी जारी की।
इस घटना में यह भी खुलासा हुआ कि अथिरा मणिपुर में एक सब-कलेक्टर की पत्नी की बहन थी, जिसने दावा किया था कि वह “Cyberbullying” और “ऑनलाइन उत्पीड़न” की शिकार थी।
पूर्व प्रेमी कई दिनों से Cyberbullying से कर रहा था परेशान
महिला की आत्महत्या की घटना में पुलिस को यह भी पता चला कि महिला का पूर्व प्रेमी उसे पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन परेशान कर रहा था। आरोपी ने महिला की व्यक्तिगत तस्वीरें ऑनलाइन जारी कर दी थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
इसे भी पढ़े– टिल्लू ताजपुरिया की हत्या: तिहाड़ जेल में हमले के बाद सुरक्षा में बड़ा सेंध, चार कैदियों ने किया हमला
पुलिस के अनुसार आरोपी अभी फरार है एवं पुलिस उसे ढूंढने का पूरा प्रयास कर रही है आरोपी का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। अथिरा के साले के अनुसार उसकी शादी होने वाली थी। इस घर में एक शादी होनी थी। उन्होंने कहा कि सोने से पहले सभी ने पीड़िता को दिलासा दिया था और चिंता न करने को कहा था, लेकिन अगले दिन उसने अपनी जान ले ली।
सभी नवीनतम समाचार, दुनिया समाचार, क्रिकेट समाचार, बॉलीवुड समाचार, पढ़ें,
राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक, गूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।