यूक्रेन की सेना ने हिंदू देवी काली का उड़ाया मजाक, मॉर्फ्ड तस्वीरें शेयर कीं

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ट्वीट के वायरल होने का कारण गलत है। डिफेंस ऑफ यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 30 अप्रैल को एक ट्वीट पोस्ट किया गया।
डिफेंस ऑफ यूक्रेन की तरफ से किये गये इस ट्वीट में आसमान में एक जोरदार धमाका होते हुए दिखाई देता है। धमाके से बने धुंए के गुब्बार के बीच में हिंदू देवी काली को दिखाया है। इस ट्वीट को देखकर भारतीय नाराज हैं।


यूक्रेन के रक्षा विभाग की तरफ से किए गए ट्वीट से ऐसा नजर आता है कि उन्होंने किस तरह हिंदू संस्कृति का मजाक उड़ाने का प्रयास किया है एवं भारत के प्रति अपनी भड़ास को निकाला है। ट्वीट किए गए फ़ोटो में हिंदू संस्कृति का मज़ाक उड़ाने के लिए भारतीय यूक्रेन से नाराज़ दिखे। इस फ़ोटो में जीभ बाहर निकाले हुए और गर्दन में खोपड़ी की माला के साथ पूजनीय हिंदू देवी काली के समान दिख रहा है जिसकी वजह से भारतीयों ने यूक्रेन पर अपना गुस्सा जाहिर किया। हालाँकि, बाद में भारतीयों की नाराज़गी को देखते हुए यूक्रेन के डिफेंस ने इस ट्वीट को तुरंत हटा कर दिया।

भारत के प्रति यूक्रेन के इस रवैए की क्या है वजह?

यूक्रेन रूस के बीच चल रहे इस युद्ध में भारत शुरू से ही अपने आप को बीच में खड़ा पाया है। यानी भारत अपने आप को न्यूट्रल स्थिति में रखे हुए हैं। वैसे देखा जाए तो भारत ने इन दोनों के बीच युद्ध में अपने आप को स्थिति के अनुरूप रखा हुआ है। अमेरिका और यूरोपीय देशों के द्वारा काफी प्रयास के बावजूद भी भारत ने रूस की निंदा करने से साफ इनकार कर दिया था। भारत ने पश्चिमी देशों द्वारा उस पर लगाए गए प्रतिबंधों में शामिल होने से भी मना कर दिया था इसके अलावा भारत रूस से रियायती मूल्य पर कच्चा तेल खरीद रहा है एवं भारत रूस के खिलाफ होने वाली यूरोपीय संघ की वोटिंग में भी शामिल नहीं होता है। हो सकता है कि इन्हीं सभी कारणों से यूक्रेन को भारत का साथ न मिल पाने की वजह से डिफेंस ऑफ यूक्रेन की तरफ से इस तरीके का ट्वीट किया गया हो लेकिन इस तरह से तो दोनों देशों के बीच आपसी संबंध और खराब होने की संभावना है।

Ukraine के रक्षा विभाग की तरफ से किए गए ट्वीट से ऐसा नजर आता है कि उन्होंने किस तरह हिंदू संस्कृति का मजाक उड़ाने का प्रयास किया है।

Note: हम किसी भी युद्ध का समर्थन नहीं करते जिससे दो देशों के बीच किसी रिश्ते पर असर पड़े, लेकिन हम देख नहीं सकते जब कोई हमारी देवी देवताओं का अपमान करता है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *