काम्या पंजाबी इंडियन टेलीविजन में काफी जाना पहचाना नाम है। भारतीय टीवी शोज में वह नकारात्मक रोल्स निभाने के लिए जानी जाती है। उन्होंने कुछ साल पहले शलभ डांग के साथ शादी की थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। ये कपल्स तब से हैप्पी लाईफ जी रहे हैं। जहां काम्या पंजाबी अपने टीवी शो और प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, वहीं शलभ डांग एक प्रमुख हेल्थकेयर चेन के मार्केटिंग हेड के रूप में व्यस्त हैं। उनके फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं, लेकिन वह अपने ट्रोलर्स को जवाब देने में पीछे नहीं हटती है। ट्वीटर पर एक ट्रॉलर ने काम्या पंजाबी से कहा कि हिस्ट्री विल रिपीट,उनकी दूसरी शादी भी तलाक में खत्म होगी। जिस पर काम्या पंजाबी भड़क उठीं और उन्होंने उस ट्रॉलर को करारा जवाब दिया।
इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 16: टीना दत्ता शो से हुईं बहार। गौतम ने दत्ता और शर्मा की छवि खराब करने का लगाया आरोप?
जिसके ज़बाब में काम्या पंजाबी ने कहा “और कुछ कहना है आपको? अपनी गंदगी की दुकान कहीं और ले जाए, आप लोगों को यह भी नहीं पता कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं, लेकिन आपको हर जगह अपनी गंदगी फैलानी होगी! साँस लो, थोड़ा पानी लो और अपनी माँ से कहो कि तुम्हें कुछ शिष्टाचार सिखाए!”
सोशल मीडिया पर ट्रॉलर के द्वारा इस तरह के व्यक्तिगत हमले कोई नई बात नहीं है। दुर्भाग्य से ज्यादातर अभिनेत्रियों को ही इसका सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि काम्या की यह दुसरी शादी है। काम्या ने पहले बंटी नेगी से शादी की थी। पहली शादी का दुखद अंत हुआ। काम्या पंजाबी की पहली शादी से उन्हें एक बेटी भी है, जिसका नाम”एरियाना” है। उसके बाद उन्हें करण पटेल से प्यार हुआ लेकिन वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। वह दिल्ली में शलभ डांग से मिलीं और दोनों समय के साथ करीब आ गए।
एक्ट्रेस अपने पर्सनल स्पेस में काफी खुश हैं। उसने कहा है कि शलभ डांग ने उसके जीवन में अपार शांति और शांति ला दी है। जैसा कि उन्होंने अपने साक्षात्कारों में कहा है, काम्या पंजाबी अब अधिक आराम की स्थिति में हैं। इस तरह के भद्दे कमेंट के लिए लोगों ने ट्रोल को जमकर लताड़ा भी। जाहिर है कि लोग सोशल मीडिया पर गंदी बातें करने से पहले कोई भनक तक नहीं लगाते।
आपको बता दी काम्या पंजाबी इंडियन टेलिविजन शो में नेगेटिव रोल के लिए जानी जाती है। काम्या पंजाबी 2010 में “बिग बॉस 7″ में भी हिस्सा ले चुकी है। इसके अलावा काम्या पंजाबी ने बॉलीवुड की कुछ “कहो न प्यार हैं”, “ना तुम जानो ना हम”, “कोई मिल गया” फिल्मों में छोटे रोल भी किए हैं। वह अक्टूबर 2021 से कांग्रेस पार्टी की सदस्य भी हैं।
Newsadda360 के Latest News अपडेट पाने के लिए हमारा Newsletter Subscribe करें।